मनोरंजन

Shabana–Javed Love Story : क्यों अलग थी शबाना–जावेद की प्रेम कहानी, आज भी दी जाती हैं मिसालें

Shabana–Javed Love Story  : जावेद अख्तर की शायरियों पर फिदा हो गई थी शबानाअपने प्यार के लिए किसी की नहीं सुनी


Highlights –

  • 9 दिसंबर 1984 में जावेद और शबाना एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे और हमेशा के लिए एक हो गए।
  • 9 दिसंबर को बॉलीवुड के ये कपल अपनी 37वी शादी की सालगिरह मना रहे हैं।
  • इनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

Shabana–Javed Love Story गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा शबाना आज़मी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ये वेटरन एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की ऐसी मंझी हुई अदाकारा हैं जो खुद को हर किरदार के अनुरूप उसी सांचे ढाल लेती हैं।

शबाना आज़मी का नाम हिंदी सिनेमा के नामचीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है।  उन्होंने हिंदी फिल्मों में तरह-तरह के रोल अदा किये हैं। वह आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। आज भी उन्हें दर्शक पर्दे पर देख दर्शक झूम उठते हैं।

वहीं दूसरी ओर जावेद अख्तर एक कवि , गीतकार और पटकथा लेखक के रूप मे एख जानी – मानी हस्ती हैं। जावेद अख्तर ने बॉलीवुड की एक – से – एक कहानियां लिखी हैं जिन्हें हिंदी सिनेमा की बेमिशाल फिल्मों की लिस्ट में रखा जाता है।

शबाना आजमी बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आज भी वह अपनी एक्टिंग से यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। वैसे बता दें कि अपने समय में शबाना काफी खूबसूरत एक्ट्रेस थीं और उनकी खूबसूरती और नेचर को देखकर ही जावेद अख्तर उन पर दिल हार बैठे थे। 9 दिसंबर को बॉलीवुड के ये कपल अपनी 37वी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। 9 दिसंबर 1984 को जावेद और शबाना एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे और हमेशा के लिए एक हो गए। इनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। आइए उनकी शादी के सालगिरह पर जानें दोनों की दिलचस्प प्रेम कहानी।

वह एक वक्त था जब शबाना और हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक जावेद अख़्तर की प्रेम कहानी हर किसी के जुबान पर थी। उनकी प्रेम कहानी कुछ थी ही ऐसी क्योंकि उस समय में अपने प्यार के लिए बगावत पर उतर जाना बहुत कम ही लोग कर पाते हैं।

तो चलिए आज शबाना और जावेद की शादी के सालगिरह पर जानते हैं दोनों की दिलचस्प प्रेम कहानी।

शबाना का फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा है। कलाकारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाली शबाना कला से परिपूर्ण थीं। FTII से अपनी एक्टिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद शबाना साल 1974 में फिल्म ‘अंकुर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिल्म ‘अंकुर’ के बाद लगातार तीन सालों तक उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। ‘अर्थ’, ‘खंडहर’, और ‘पार’ जैसी फिल्मों के भी लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

जावेद की भी कहानी कुछ ऐसी ही थी। मुंबई पहुंचने पर जावेद अख़्तर को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मुंबई में कुछ दिनों तक वह महज 100 रुपये के वेतन पर फिल्मों में डायलॉग लिखने का काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों के लिए डायलॉग लिखे, लेकिन इनमें से कोई फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई। इसके बाद जावेद अख़्तर को अपना फ़िल्मी करियर डूबता नजर आया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपना संघर्ष जारी रखा। धीरे-धीरे मुंबई में उनकी पहचान बनती गई।

उनकी प्रेम कहानी बिल्कुल हिंदी सिनेमा की कहानियों जैसी रही। जावेद अख्तर और शबाना आजमी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। जावेद अख्तर की शबाना से मुलाकात उनके ही पिता के घर पर हुई थी। जावेद अक्सर कैफी आजमी से कविताओं के लिए मिलने जाया करते थे। इस तरह धीरे-धीरे दोनों ने एक दूसरे से बात करना शुरू किया। ये बात कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला। लेकिन यहाँ ट्विस्ट थी जावेद की पहले से ही हो चुकी शादी। शबाना ने बताया था कि एक बार उन्होंने आखिरी बार मिलने का फैसला किया और उस लास्ट मीटिंग में दोनों ब्रेकअप करने वाले थे। लेकिन जब दोनों मिले तो दोनों बातों में इतना बिजी हो गए कि ब्रेकअप करना भूल गए।

शबाना की मां कैफी आज़मी बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी किसी शादीशुदा शख्स से हो। लेकिन शबाना जावेद के प्यार में पड़ चुकी थीं, उन्होंने अपनी मां और पिता से मिन्नतें की थीं। जिसके बाद 1978 में जावेद ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी से तलाक ले लिया।

एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर बात करते हुए हनी ईरानी ने कहा था कि एक बार ताश खेलते हुए जावेद हार रहे थे। मैंने जावेद से कहा था लाओ मैं तुम्हारे लिए कार्ड निकालती हूं। तब जावेद ने कहा अगर पत्ता अच्छा निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इसके बाद 27 की उम्र में जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से शादी कर ली थी।

हनी से तलाक लेने के बाद जावेद और शबाना ने अपने छह साल लंबे रिश्ते को नाम दिया और 1984 में मुस्लिम रीति-रिवाज से दोनों ने निकाह कर लिया। आखिरकार काफी मुश्किलों के बाद दोनों एक – दूसरे के हो गए।

दोनों ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ दिया है।  शबाना और जावेद के रिश्ते की खास बात ये है कि दोनों पति-पत्नी से ज्यादा अच्छे दोस्त हैं और उनकी दोस्ती ही उनके रिश्ते को मजबूत बनाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button