राशिफल

September Rashifal 2022 : किसी को होगा धन लाभ, किसी को होगा प्यार इस सितंबर इन राशियों पर होंगे भगवान मेहरबान

September Rashifal 2022 : जानें सितंबर में आपके तारे क्या कहते हैं – क्या मिल जाएगा आपको आपका प्यार ?


Highlights –

सितंबर महीना शुरू हो गया है।
यह महीना कैसा रहेगासफलता देगा या नहींकिस्‍मत का साथ मिलेगा या नहींयह जानने की इच्छा होना लाजिमी है।

September Rashifal 2022 : हर व्यक्ति के मन में अपने आने वाले समय के बारे में जानने की जिज्ञासा रहती है। आने वाला वक्त कैसा होगा इसे जानने की उत्सुकता हर किसी की रहती है। सितंबर महीना शुरू हो गया है। यह महीना कैसा रहेगासफलता देगा या नहींकिस्‍मत का साथ मिलेगा या नहींयह जानने की इच्छा होना लाजिमी है। हम जानते हैं कि आप भी ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आपका सितंबर कैसा होने वाला है। हम जानते हैं कि ये उत्सुकता आपके मन में भी हो रही होगी।

इस बारे में हमने अपनी ज्योतिष आचार्या पूनम जी से बात की जिन्होंने सभी राशियों के लिए सितंबर महीना कैसा होने वाला है ये बताया है। एक बार अपना राशि पर आप भी नज़र फेर सकते हैं और उस हिसाब से आने वाले महीने की योजना बना सकते हैं।

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस महीने में आपकी कमाई से अधिक आपके खर्चे के आसार  अधिक नज़र आ रहे हैं। परिवार के साथ भी रिश्ते ज्यादा बेहतर नज़र नहीं आ रहे हैं। अगर आप दांप्तय जीवन का हिस्सा हैं तो ये महीना आपके लिए कलह लेकर आ सकता है। कुल मिलाकर मेष राशि वालों के लिए सितंबर महीना कुछ ख़ास नहीं होने वाला है। इस महीने आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

वृष राशि – वृष राशि वालों को 24 सितंबर तक माता का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। मानसिक तनाव होने की भी संभावना है। वाहन पर इस महीने खर्च होने के आसार लग रहे हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के सितंबर परिवार में खुशी का अवसर लेकर आने वाला है। परिवार में कोई शुभ कार्य होने वाला है। लेकिन पूरे महीने कभी – कभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

सिंह राशि – इस महीने बिगड़े हुए काम होने की संभावना दिख रही है। आय के स्रोत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन आय के साथ – साथ खर्चों के भी बढ़ने की उम्मीद है। इस महीने बेकार की भागदौड़ और क्रोध बढ़ सकती है।

कन्या राशि – बिगड़े काम में सुधार होने की संभावना इस महीने की जा रही है। पूरे महीने मिश्रित भाव देखने को मिल सकते हैं। किसी नजदीकी परिवार जनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि – महीने की शुरुआत में धन लाभ के अवसर हैं. इसके साथ ही आदर भाव भी समाज में बना रहेगा। 24 सितंबर के बाद खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मेहनत करने के बावजूद मनचाहा फल न मिलने से मन अशांत रह सकता है।

वृश्चिक राशि – आपके परिस्थितियाँ इस महीने आपके फेवर में होंगी। पराक्रम में, पुरुषार्थ में बिगड़े हुए कार्य सुधरने के आसार हैं। इस महीने धर्म से आप खुद को दूर पाएंगे। संतान सुख की इस महीने उम्मीद की जा सकती है।

धनु राशि – इस महीने मानसिक तनाव झेला जा सकता है। खर्चों पर इस महीने आप ध्यान दें।इस महीने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आपको जरूरत है। ऐसा भी हो सकता है कि आप इस महीने कहीं घूमने का प्लान बनाएं।

मकर राशि – इस महीने नए लोगों से मेल – मिलाप की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ बेकार के खर्चे की भी संभावना की जा रही है। परिवार जनों से मतभेद की संभावना है। इसलिए अपनी बात ज़रा संभल कर रखें।

कुंभ राशि – इस महीने की 16 तारीख तक क्रोध की संभावना है। बनते हुए कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। खर्चे आय से अधिक हो सकते हैं। मन भी चिंतित रह सकता है।

मीन राशि – भाइयों और रिश्तेदारों से मेलजोल रहेगा। जॉब या बिजनेस फ्रंट पर उतार – चढ़ाव का सामना कर पर सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस महीने स्वास्थ्य के खराब होने की संभावना है।  

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button