सुझाव

विज्ञान बताता है संगीत के ये फायदे

क्या आप जानते है संगीत के फायदे?


संगीत हम सभी की ज़िन्दगी में अहम भूमिका निभाता है। यह कोई बहुत बड़ी आवश्यकता तो नही होती पर लेकिन फिर भी कुछ समय ऐसे होते हैं जिसमे खुद को खुश करने के लिए संगीत आवश्यक होता है। ऐसे कुछ ही लोग होंगे जो संगीत से बिलकुल ही कटे हुए हो नहीं तो प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी तरह से संगीत से जुड़ा ही है। कहीं न कही संगीत सभी की ज़िन्दगियों में अपनी जगह लिए हुए है।

संगीत सुनते तो सब हैं, क्यों सुनते हैं क्योंकि उन्हें यह अच्छा लगता है परंतु क्या कभी आपने सोचा है कि संगीत सुनने से आपको कितने फायदे होते हैं? जब भी आपका मन उदास होता है आप थोड़े निराश होते हैं जब भी आपका मन उदास होता है या फिर आप किसी कारणवश निराश होते हैं तब संगीत ही आपकी सहायता करता है। आप अपना मनपसन्द गाना लगाते हैं और देखते ही देखते आपका मन भी ठीक होने लगता है और आप भी। संगीत को एक मुफ्त चिकित्सा का खिताब देना गलत नही होगा।

परंतु वैज्ञानिकों की माने तो संगीत एक बहुत बड़ा विषय है जिसके न जाने कितने फायदे हैं। इसी विषय को उठाते हुए हम आपके लिए लाये हैं संगीत के कुछ अद्भुत फायदे जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आप इन फायदों को नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञान बताता है संगीत के ये फायदे

संगीत के फायदे :

  • संगीत मस्तिष्क को और बेहतर बनाता है : जब आप संगीत और मस्तिष्क का सम्बन्ध समझना चाहे तो आपको हमेशा संगीतकारों की नज़र से संगीत को देखना चाहिए या फिर जज करने का आधार संगीतकारों को बनाना चाहिए। वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च करने के लिए संगीतकारों के टेस्ट किये और पाया कि उनका मस्तिष्क आम लोगों से अधिक सममित होता है। दरअसल होता यह है कि संगीतकारों का प्रतिदिन रियाज़ करना और कोई न कोई वाद्य यंत्र बजाना उनके मस्तिष्क के दोनों अर्धगोलार्ध को बराबर क्र देता है और यही कारण है कि संगीतकारों का मस्तिष्क आम इंसानो से बेहतर होता है।
  • संगीत बढाता है आपकी उत्पादकता को : संगीत के स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों में यह भी एक  है। अगर आप प्रतिदिन अपनी पसंद के गाने सुनते है तो यह निश्चित है कि आप अपना ऑफिस का कार्य करने में या फिर कोई अन्य कार्य करने में अधिक उत्पादक होंगे। वैज्ञानिकों द्वारा किये गए एक शोध में पाया गया की कार्यालय  के वे कार्यकर्ता जिन्हें काम के दौरान अपनी पसंद के गाने सुनने की अनुमति दी गयी थी वे अपना कार्य उन लोगों से बेहतर क्र रहे थे जो लोग गाने नही सुनते और इस प्रकार संगीत आपकी उत्पादकता को बढ़ाता है।
  • संगीत आपको मूड को बेहतर बना सकता है : यह संगीत के फायदों में से सबसे अधिक जाना जाता है क्योंकि इसे लगभग सभी लोग एक्सपीरियंस क्र चुके होते हैं। जब कोई निराश होता है वह खुद को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे गाने चलाता है जो उसे उत्साह से भर सकें। जब कोई प्रेम में डूबा होता है तब वह उसी प्रकार के गाने सुनता है और वे उसके उसी मूड को और अच्छा बना देते हैं। तो जब भी मूड खराब हो तो अपना मनपसन्द गाना चलाना न भूले।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button