विदेश

लाल सागर पर बनेगा पुल, जिससे बढ़ेगा व्यापार : शाह सलमान

सऊदी अरब के सम्राट शाह सलमान ने मिस्र को सड़क से जोड़ने के लिए लाल सागर पर पुल बनाने का ऐलान किया है। पांच दिन की मिस्र यात्रा पर आए शाह ने शुक्रवार को काहिरा में यह घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि लाल सागर पर पुल बनने से सऊदी अरब और मिस्र के बीच व्यापार बढ़ेगा।

2013 में व्यापक प्रदर्शन के बाद मिस्र में अब्दुल फतह अल सीसी ने वहां की सत्ता संभाली थी। जिसके बाद सऊदी अरब के साथ दूसरे खाड़ी देशों ने मिस्र को अरबों डॉलर की मदद दी है।

al-sisi_saudi_king_salman

शाह की यह मिस्र यात्रा उस समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच तनाव का वातावरण है।

इस फैसले पर अल सीसी का कहना है कि यह अरब एकता के इतिहास का एक नया अध्याय है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button