मनोरंजन

दीपिका के डांस से खुश हैं सरोज खान

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में दीपिका पादुकोण के डांस को देखकर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म के द्वारा हमारी संस्कृति की भूली-बिसरी चीजों को वापस लाना जरूरी है। दीपिका पादुकोण अपने डांस से ऐसा करने में सक्षम रही हैं।

FotorCreated

सरोज ने कहा, “चलन और समय बदल रहा है, हमें जनता की पसंद को ऐसे में ध्यान रखकर चलना चाहिए। हमारे लिए यह बेहद जरूरी है कि हम पुरानी चीजों को वापस लेकर आए, जैसे की ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में भारतीय नृत्य शैली को दिखाया गया।”

उन्होनें कहा कि, “मेरी पीढ़ी में केवल माधुरी ने ही नृत्य की परिभाषा पेश की तथा उसके बाद माधुरी जैसा कोई नहीं आया। वर्तमान समय में दीपिका का डांस काफी अच्छा है और वह हमेशा कुछ नया और अच्छा लाती हैं।”

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button