हॉट टॉपिक्स

3 साल की उम्र में डेब्यू किया था सरोज खान ने, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर

सरोज खान 71 साल में कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन


आज बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। सरोज खान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। आज सुबह उन्होंने 1 बजकर 52 मिनट पर बांद्रा के गुरु नानक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। देर रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद सुबह उनका निधन हो गया। सरोज खान के निधन की खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गया है।
क्या आपको पता है सरोज खान ने अपना करियर महज तीन साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने तीन साल की उम्र से ले कर बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर तक का सफर तय किया। तो चलिए आज हम आपको बतायेगे उनके सफर के बारे में।

कैसे शुरू हुआ था सरोज खान का कोरियोग्राफर का सफर

सरोज खान ने अपने करियर की शुरुआत महज तीन साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। सरोज खान की पहली फिल्म ‘नजराना’ थी इस फिल्म में उन्होंने श्यामा नाम की एक बच्ची का रोल निभाया था। सरोज ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर 50 के दशक में काम करना शुरू किया। उन्होंने कोरियोग्राफर बी.सोहनलाल से ट्रेनिंग ली थी। 1974 में पहली बार फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ में सरोज खान ने एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर की तरह काम किया। उसके बाद उन्होंने बहुत सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जैसे ‘मिस्टर इंडिया, ‘नगीना’, ‘चांदनी’ आदि फिल्मों के गानों ने धूम मचा दी। जिसके बाद से सरोज खान को बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर में गिना जाने लगा

सरोज खान ने 13 साल की उम्र में की शादी

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था उनका असली नाम बहुत काम लोग जानते है। सरोज खान का परिवार विभाजन के बाद भारत आ गया था। सरोज खान ने 13 साल की उम्र में 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 30 साल का फासला था बी. सोहनलाल की ये दूसरी शादी थी और उनकी पहली शादी से चार बचे थे। इस बात का सरोज खान को पता नहीं था। 14 साल की उम्र में सरोज खान ने अपने पहले बचे राजू को जन्म दिया था। उसके बाद उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया था लेकिन उनकी बेटी ज्यादा समय तक जी नहीं पायी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button