पॉलिटिक्स

Sanjay Singh on Bjp: पागलपन की सरकार को है इलाज की जरूरत-संजय सिंह

Sanjay Singh on Bjp: आप नेता संजय सिंह के आरोपों से बीजेपी में हलचल

Highlights :

  • आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर खड़े किए सवालिया निशान
  • संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसौदिया को खूंखार अपराधियों के बीच में रखा गया
  • कांग्रेस पर भी उठाए सवाल

Sanjay Singh on Bjp: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह फिर एक बार सुर्खियों में आ गये हैं। संजय सिंह ने प्रेसवार्ता करके एक बार फिर बीजेपी सरकार को घेरा है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। इस बार संजय सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अपनी प्रेसवार्ता का कुछ विडियो क्लिप ट्वीट किया है। उस ट्वीट के द्वारा संजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, ” भाजपा के एमएलए के घर से 8 करोड़ रुपये बरामद किया गया और उसे बेल भी मिल गई। उसके यहां न ईडी गई और न ही सीबाआई।”

संजय सिंह यहीं नहीं रुकते हैं। पीएम मोदी पर तंज कहते हुए संजय सिंह ने यहां तक कह डाला कि पीएम मोदी जी को इसी सत्र में अगला कानून लाना चाहिए ताकि उसमें ईडी और सीबीआई को मुर्दों से भी पूछताछ करने की छूट मिल सके। अगर मुर्दे भी इन जांच एजेंसियों को जवाब न दे पाएं तो सीधे यमराज से पूछताछ करें। संजय सिंह ने बीजेपी सरकार को लेकर तीखा व्यंग्य किया है।

आप नेता संजय सिंह यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने बीजेपी सरकार को लेकर यहां तक कह डाला कि ” जब ऐसे पागलपन की सरकार चल रही हो तो ऐसे लोगों को सिर्फ इलाज की जरूरत है। उन लोगों के बारे में और क्या कहा जा सकता है? मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी को लेकर संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए यहां तक कह डाला कि, ” मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया गया। ये दोनों अपने- अपने विभाग में विकास का काम कर रहे थे।”

मनीष सिसोदिया को खूंखार अपराधियों के बीच में हत्या कराने की नीयत से रखा गया है

संजय सिंह ने कहा कि, मौजूदा समय में जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला है। अब तो यह खुली तस्वीर की तरह है। एक तरफ बीजेपी के विधायक के यहां 8 करोड़ की गड्डी बरामद होता है, फिर भी उसके यहां कोई जांच नहीं। उसे बेल भी मिल जाता है।

दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया हैं, जिनके घर-गांव-दफ्तर और बैंक लॉकर में कुछ भी बरामद नहीं होता फिर भी उन्हें खूंखार अपराधियों के बीच में उनकी हत्या कराने की नीयत से रखा गया है।

होली पर संजय सिंह ने किया भावुक ट्वीट

संजय सिंह ने कहा कि, “होली तो सबसे अच्छी मनीष सिसोदिया के घर होती थी। मैं भी उन्हीं के घर साथियों के साथ होली मनाता था। अब मनीष सिसोदिया के बिना होली का रंग फिका है। मैं भी होली नहीं मनाऊंगा। ” संजय सिंह का यह भावुक ट्वीट उस समय आया जब उनके साथी मनीष सिसोदिया जेल में हैं और होली का पर्व भी है। उन्होंने अपने इस ट्वीट के माध्यम से अपने सभी कार्यकर्ताओं को भी संदेश देने का प्रयास किया है।

दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लेकर आप नेता कहा बड़ी बात

राज्यसभा सांसद ने दिल्ली के उप राज्यपाल को लेकर बहुत बड़ी बात कहा। संजय सिंह ने उप राज्यपाल को लेकर कहा कि, ” दिल्ली के उप राज्यपाल से जुड़ा हुआ एक बहुत ही गंभीर मामला संज्ञान में आया है।”

Read more: Prashant Kishor-Jan Suraj Padyatra: बिहार की राजनीति को लेकर प्रशांत किशोर ने कह दी ये बात

दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के ऊपर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि, ” उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के ऊपर अहिंसा के प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमति आश्रम में दंगा फैलाने और मारपीट सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। ” संजय सिंह ने कहा कि एल जी के खिलाफ यह मुकदमा 21 साल पहले दर्ज हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि महामहिम राष्ट्रपति जी को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

संजय सिंह ने कांग्रेस के ऊपर उठाया सवालिया निशान

संजय सिंह के आरोपों को आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया।संजय सिंह ने कहा कि ” कांग्रेस समय-समय पर फासिस्ट ताकतों के साथ गलबहियां करती नज़र आती है

कांग्रेस के लोग पंजाब-दिल्ली के मेयर चुनाव में बीजेपी का साथ देते हैं। जब बीजेपी के खिलाफ खड़ा होना होता है तो ये लोग मनीष सिसोदिया के खिलाफ खड़े होते हैं।संजय सिंह कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि कांग्रेस और इनके नेताओं का आपस में ही विरोधाभास है।”

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button