मनोरंजन

Sania mirza birthday special- टेनिस क्वीन सानिया मिर्जा की चर्चित कंट्रोवर्सी चर्चा में….

Sania mirza birthday special:- सानिया मिर्जा से जुड़ी कुछ प्रमुख कंट्रोवर्सी


Sania mirza birthday special- भारतीय में टेनिस में महिलाओं के लिए एक अलग जगह बनानी वाली सानिया मिर्जा आज अपना जन्मदिन माना रही है। मुंबई में जन्मीं और हैदराबाद में पली बढ़ी सानिया ने टेनिस में दुनियाभर में नाम कमाया है। आजकल वह आपको इंस्टाग्राम की रील्स में भी नजर आ जाएंगी। कभी टेनिस के साथ तो कभी-कभी मस्ती मजाक करते हुए। आपको जानकार हैरानी होगी कि सानिया को आठ मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। आज सानिया अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। आइये जानते हैं सानिया मिर्जा से जुड़ी कुछ बातें जो उन्हें स्पेशल बनाती है।

https://www.instagram.com/p/CFWIjF0BiP9/?utm_source=ig_web_copy_link

सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। लेकिन वह पली बढ़ी हैदराबाद में है। सानिया जब 6 साल की थी तो उनका परिवार हैदराबाद में शिफ्ट हो गया था। जिसके बाद पढ़ाई के साथ-साथ  टेनिस खेलना शुरु कर दिया था। शुरुआती दिनों में सानिया के पिता ने ही उन्हें टेनिस की ट्रेनिंग थी। बाद सानिया को रोजर एंडरसन ने ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद सानिया ने सिंकदाबाद के सिनेट और अमेरिका के एस.टेनिस एकेडमी से ट्रेनिंग लीं।

https://www.instagram.com/p/BzsVFmanRsF/?utm_source=ig_web_copy_link

आजकल किसी खिलाड़ी रातों-रात प्रसिद्धि मिल जाती है। लेकिन सानिया मिर्जा ने उस वक्त नाम कमाया जब सोशल मीडिया का दौर नहीं था। सानिया ने पहला मैच 1999 में अपने करियर का पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट जकार्ता में खेला और जहां उन्होंने विश्व जूनियर चैंपियनशप में शानदार तरीके से भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद तो सानिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई चैपियनशिंप जीतकर वर्ल्ड नंबर तक का सफर तय किया।

सानिया का यहां तक सफर इतना आसान नहीं था। शुरुआती दौर में सानिया मिर्जा के ड्रेस कोड को लेकर कई तरह के विवाद हुए थे। सानिया के स्कॉर्ट को लेकर तरह-तरह की बातें कही गई। लेकिन इन सारी चीजों ने सानिया के हौसले को टूटने नहीं दिया।

स्कार्ट को लेकर फतवा

हम सभी जानते है कि सानिया मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। सानिया का छोटी स्कार्ट पहनकर टेनिस कोड पर खेलना धर्म के ठेकेदारों को नागवार गुजरा। जिसके लिए उन्होंने फतवा जारी कर दिया। इतना ही नही कुछ भारतीयों द्वारा ड्रेस कोड को लेकर विरोध दर्ज किया गया। लेकिन इन सारी चीजों ने सानिया के हौसले को नहीं तोड़ा। इन सारी बातों का दरकिनार करते हुए सानिया ने अपने खेलने को जारी रखा और उस मुकाम को हासिल किया जिसकी वह हकदार थी।

सानिया की शादी को लेकर ऐतराज

सानिया की शादी 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तान के किक्रेटर शोएब मलिक के साथ हुई  थी। इससे पहले सानिया और शोएब की प्यारी सी प्रेम कहानी की शुरुआत आस्ट्रेलिया से हुई थी। जहां सानिया की पहली मुलाकात आस्ट्रेलिया में एक रेस्तरां में हुई थी। इसके बाद मुलाकातों का यह सिलसिला शुरु हुआ और साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन सानिया के लिए शादी करना इतना आसान नहीं था। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते के बारे में तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में सानिया के लिए पाकिस्तान में शादी करना इतना आसान नहीं था। लोगों द्वारा तरह-तरह के सवाल पूछे जा रहे थे।

महिला युगल में क्वार्टर फाइनल में सानिया और हिंगिस को मिली मात!

हर कोई यही जानना चाह रहा था कि शादी के बाद सानिया भारत और पाकिस्तान में से किसकी तरफ मैच खेलेंगी। लोगों का तो यह भी कहना था कि सानिया भारत और पाकिस्तान के मैच मे किसका स्पोर्ट करेंगी। लेकिन इस प्यारे से कप्पल ने इन बातों का कोई जवाब नहीं दिया। ब्लकि वह अपना काम आराम से करते गए और सानिया आज भी भारत की तरफ से ही मैच खेलती हैं। हाल में हुए टोक्यो ओलंपिक में भी भारत की तरफ से मैच खेला था।

https://www.instagram.com/p/B-4NKSrn4Ai/?utm_source=ig_web_copy_link

तिरंगे का अपमान

सानिया और कंट्रोवर्सी जैसे एक दूसरे के पूरक है। शादी, स्कार्ट के बाद लोगों ने सानिया को देश के लिए कलंक तक कह दिया गया। सानिया पर तिरंगे का अपमान करने का भी आरोप लगा है। सोशल मीडिया के दौर पर कई चीजें आसानी से वायरल हो जाती है। इसी बीच सानिया की फोटो वायरल हो गई जिसमें वह पैर फैलाएं बैठी थीं और सामने तिरंगा रखा था। इस फोटो के वायरल होने के बाद सानिया सवालों के घेरे में आ गई थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button