मनोरंजन

अपनी आने वाली फिल्म में कुछ यूं दिखेंगे शक्ति कपूर…

शक्ति कपूर यूं तो अपने कॉमिक रोल और नेगेटिव रोल के लिए पहचाने जाते हैं। काफी लम्बे समय बाद शक्ति कपूर एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।

जी हां, उनकी आने वाली फिल्म का नाम है ‘रक्तधार’ और इस फिल्म में शक्ति कपूर एक किन्नर का रोल अदा कर रहे हैं।

shakti-kapoor

हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें शक्ति कपूर महिलाओं जैसे कपड़े और मेकअप किए हुए दिख रहे हैं।

उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पजामा, मैरून रंग का जैकेट, हाथ में चुड़ियां, नेलपॉलिश, होंठों पर लाल लिपस्टिक और माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई है।

कुछ भी हो अपने इस लुक से शक्ति कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button