साधना का अंतिम संस्कार मुंबई में संपन्न!
आज फिल्म अभिनेत्री साधना का अंतिम संस्कार मुंबई में संपन्न हुआ। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। बॉलीवुड की कई नामी-ग्रामी हस्तियां उनको आखिरी विदाई देने पहुंची। आशा पारेख, हेलन, सायरा बानो और सलीम खान भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
बॉलीवुड में कई बड़ी और सुपरहिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री साधना के निधन से पूरा बॉलीवुड गम में डुबा हुआ है। साधना काफी लंबे समय से बीमार थीं, जिसकी वजह से शुक्रवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे उनका निधन हुआ।
साधना का जन्म 2 सितंबर, 1941 को कराची में हुआ था। साधना ने जाने-माने फिल्म निर्देशक आरके नैयर से शादी की थी। 74 वर्ष की उम्र में यह खूबसूरत अदाकारा हम सब को अलविदा कह कर चली गई।
आपको बता दें, 60 के दशक में साधना का हेयरस्टाइल साधना हेयरकट के नाम से लोकप्रिय था।