काम की बात

Russia Ukraine War: क्या पुतिन कर सकते हैं लंदन पर हमला, इस एंकर ने किया खुलासा

Russia Ukraine War: लंदन की संसद उड़ाने की धमकी, पुतिन के सहयोगियों की यह खतरनाक मांग

Highlight . पुतिन के एक सहयोगी ने कहा है कि रूस को लंदन पर हमला करना चाहिए . रूस और यूक्रेन के युद्ध में पुतिन के सहयोगी ने खतरनाक मांग की है . रूस के सरकारी टीवी पर एक एंकर ने पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए लंदन पर हमला करने की अपील कर डाली। Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन का युद्ध लगभग एक साल से जारी है। लेकिन अभी भी यह किसी अंजाम पर नहीं पहुंच सका है। रूस और यूक्रेन दोनों को ही इस युद्ध में भारी नुकसान हुआ है। इस एक साल में कई बार परमाणु युद्ध की धमकी भी देखने को मिली है। लेकिन अब पुतिन के एक करीबी ने ब्रिटेन पर हमला करने की मांग की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर सहयोगी और एक सरकारी टेलीविजन के होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले, पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए लंदन पर हमले का आह्वान किया।

आपको बताए इस बीच इस जंग का पलड़ा कभी रूस तो कभी यूक्रेन की ओर झुका दिखता है। हालांकि, ज्यादातर समय रूस ने ही अपनी आक्रामक क्षमता से यूक्रेन को नुकसान पहुंचाया है। इसके बावजूद पश्चिमी देशों की मदद से यूक्रेन भी समय-समय पर पलटवार करने में सफल रहा है। अब इस मदद पर रूस की निगाहें भी टेढ़ी हो रही हैं। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक करीबी साथी ने यूक्रेन के मददगारों को तबाह करने का जिक्र करते हुए ब्रिटेन की संसद पर हमले तक की मांग कर डाली।

आपको बता दें रूस के सरकारी टीवी पर एक एंकर ने पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए लंदन पर हमला करने की अपील कर डाली। एंकर व्लादिमीर सोलोविओव को पुतिन का कट्टर समर्थक माना जाता है। इस वीडियो को यू्क्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने ट्विटर पर शेयर किया है।

वहीं सोलोविओव ने अपने शो पूछा, ‘क्या हम लंदन पर हमला नहीं कर सकते? समस्या क्या है?’। ट्विटर पर यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने इसे अंग्रेजी सबटाइटल के साथ शेयर किया गया है। सोलोविओव ने कहा, ‘मैं ये नहीं कह रहा कि पूरे लंदन पर हमला किया जाए, सिर्फ मिलिट्री टार्गेट पर। संसद पर भी हमला हो।’ हालांकि उन्होंने इसके साथ ही यह आशंका भी जताई कि ऐसा होने पर पश्चिमी देश यूक्रेन की और मदद करेंगे।

गौरतलब है कि सोलोविओव जब हमले की बात कर रहे थे तो उनके निशाने पर केवल ब्रिटेन के सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि उन्होंने साफ-साफ ब्रिटिश संसद पर भी हमला करने की बात कही। रूसी टीवी एंकर इस बात से भड़के हुए थे कि पश्चिमी देशों के समर्थन के चलते ही यूक्रेन अभी तक रूसी हमले के खिलाफ टिका हुआ है।

Read more: Farmers Protest Again: किसान फिर करेंगे आंदोलन, टिकैत ने दी सरकार को धमकी

वहीं रूसी टीवी एंकर ने आगे कहा कि पश्चिमी देश रूस के क्षेत्र में अंदर तक हमला करने के लिए यूक्रेन को प्लान देने जा रहे हैं। इसी समय वे चालाकी से कहते हैं कि हम क्रीमिया को रूस का हिस्सा नहीं मानते। फिर सोलोविओव ने सवाल किया, अब आप तय करेंगे कि रूस आपके लिए क्या है? रूस के लोग नहीं, जनमत संग्रह नहीं, वोट नहीं, बल्कि आप ये तय करेंगे कि रूस हमारे लिए क्या है।

उन्होंने हमले के लिए उकसाते हुए कहा, हम बिल्कुल भी नहीं पहचानेंगे। हमारे लिए कोई इंग्लैंड नहीं है। कोई फ्रांस नहीं है। कोई जर्मनी नहीं है। बल्कि, ये सभी नाजी स्टेट हैं, जो उस हर चीज के खिलाफ नफरत से एकजुट हैं, जो रूसी है। इसलिए ये वक्त गंभीर होने का है।”

वहीं सोलोविओव ने आखिर में कहा, क्या वे वहां बैठकर सोचते हैं कि रेड लाइन नहीं है? ठीक है, चलो उन्हें दिखाते हैं कि अब और रेड लाइन नहीं। हमला करते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button