पॉलिटिक्स

अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री की मौत, घर में पंखे से लटके पाए गए

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी नेता कालिखो पुल की मृत्यु हो गयी है। कालिखो का शव उनके घर में पंखे पर लटका हुआ मिला है। शव मंगलवार को मिला है। कांग्रेस के एक नेता ने बताया है कि पुल ने खुदकुशी की है।

साल 2016 में लगभग साढ़े चार महीने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहें। लेकिन जुलाई के में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी पाए जाने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद भी वह मुख्यमंत्री निवास में ही रहते थे।

khalikho pul

पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल

फरवरी में नबाम तुर्की के सत्ता से हटाने के लिए बागी हुए कांग्रेस नेता का नेतृत्व कालिख ने ही किया था। जिसके बाद राज्य में 26 जनवरी से राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।

कालिखो की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुर्की ने अफसोस जताया है उन्होंने कहा है कि यह बहुत दुख भरी बात है कि कालिखो जैसे युवा नेता अब हमारे बीच नहीं रहें।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button