मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन। जानते है उनके बचपन से ले कर निधन तक की जीवनी

Rishi Kapoor biography: आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में हुआ निधन


Rishi Kapoor biography in hindi: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये हफ्ता एक बुरे सपने की तरह चल रहा है। बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैमिली यानी कपूर खानदान में आज शौक के बादल छा गए है। आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं’। अमिताभ बच्चन के अलावा कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी। बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की जीवनी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को पंजाब में हुआ था ऋषि कपूर के पिता नाम राज कपूर और दादा का नाम पृथ्वीराज कपूर था वो एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। ऋषि कपूर ने परम्‍परा के अनूसार अपने दादा और पिता के नक्‍शे कदम पर पैर रखते हूए फिल्‍मों में अभिनय किया और वे एक सफल अभिनेता के रूप में उभर आए। ‘मेरा नाम जोकर’ उनकी पहली फिल्‍म थी।

और पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के 10 ऐसे डायलॉग जो सीखते है खुल कर ज़िन्दगी जीना

कैसा रहा अभिनेता ऋषि कपूर का फ़िल्मी करियर

जब भी बॉलीवुड के कपूर खानदार का जिक्र होता है तो सीधे राजकपूर और ऋषि कपूर के परिवार की तस्वीर हमारे जेहन में आती है। ऋषि कपूर का फिल्मी परिवार से ताल्लुकात रहा था उनके पिता राज कपूर और दादा पृथ्वीराज कपूर भी फिल्मी दुनिया से ही ताल्लुकात रखते थे। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “मेरा नाम जोकर” से की थी। उसके बाद उन्होने बॉलीवुड में एक के बाद एक सुपर हिट फिल्मे की थी

ये थी ऋषि कपूर की 10 सुपर हिट फिल्में

1. मेरा नाम जोकर
2. बॉबी
3. खेल खेल में
4. दो दूनी चार
5. प्रेम रोग
6. कपूर एंड सन्स
7. अमर, अकबर और एंथनी
8. लैला मजनू
9. सागर
10. ये वादा रहा

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button