मनोरंजन

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सक्सेस लव स्टोरी, जाने कैसे हुई थी ऋषि कपूर की नीतू सिंह से आंखें चार

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सक्सेस लव स्टोरी में इस फ़िल्ममेकर का अहम रोल


साल 1974 में आई फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में ऋषि कपूर ने एक्ट्रेस नीतू सिंह के साथ काम किया था। उस समय नीतू महज 14 साल की थी। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थी। लेकिन दोनों के बीच की ये नोंक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जब नीतू और ऋषि एक-दूसरे को डेट करने लगे। तो उस समय आई फिल्म ‘खेल-खेल में’ की रिलीज के बाद ऋषि और नीतू के बिच रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ये चर्चा होने लगी कि नीतू और ऋषि जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है। नीतू उस समय ऋषि कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थी। यह बात ऋषि कपूर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी जानती थी। इस बीच ऋषि के पिता राज कपूर ने भी उन्हें ये साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते है तो शादी करे। फिर क्या था दोनों ने 1979 में शादी कर ली।

शादी के दौरान ऋषि और नीतू क्यों हो गए थे बेहोश

आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि कैसे नीतू सिहं और ऋषि कपूर दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। दरअसल, नीतू अपने भारी लहंगे और मेकअप को संभालने की वजह से बेहोश हो गई थी जबकि ऋषि कपूर अपने आस-पास भीड़ को देखकर बेहोश हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर को  तो घोड़ी चढ़ने से पहले भी चक्कर आ रहे थे।

और पढ़ें: ऋषि कपूर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: ऋषि कपूर की अधूरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ अब होगी पूरी

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सक्सेस लव स्टोरी के पीछे किस फ़िल्ममेकर का था अहम रोल

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सक्सेस लव स्टोरी के पीछे फ़िल्ममेकर रवि टंडन का अहम रोल था। रवीना टंडन ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे ऋषि कपूर उनके पिता रवि टंडन को उनके 80वें जन्मदिन की बधाई दे रहे है। ऋषि कहते है, सबसे पहले आपको 80वें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। आज का दिन बड़ा है। मैं आपको 1973 से जानता हूं। ऋषि ने कहा नीतू और मैंने पहली बार ‘खेल-खेल में’ में साथ काम किया था। उसके बाद आपने चार फ़िल्में बनाईं। खेल खेल में, राहें बदल गयीं, झूठा कहीं का, आन और शान। हमारे बीच में काफ़ी अच्छा तालमेल था। मुझे आपके साथ काम करके बहुत मज़ा आया। आज नीतू के साथ मेरा एसोसिएशन मुख्य रूप के आपकी वजह से ही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button