भारत

मोदी सरकार लाई रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशियों की सौगात

मोदी सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों की खुशियों में इजाफा कर दिया है। जी हां, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद केंद्र सरकार के सेवानिवृत कर्मचारियों को अब कम से कम 9,000 रूपए पेंशन मिलेगी।

मोदी सरकार लाई रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशियों की सौगात

पेंशन बढ़ोत्तरी

आपको बता दें, मौजूदा न्यूनतम पेंशन 3500 रूपए है, नई न्यूनतम पेंशन 157.14 प्रतिशत अधिक बढ़ा दी गई है।

कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन मंत्रालय ने पेंसनरों के लिए वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करने संबंधी अधिसूचना जारी की है। वहीं ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को मौजूदा 10 लाख रूपए से बढ़ा कर 20 लाख रूपए किया गया है।

केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के लगभग 58 लाख पेंशनभोगी कर्मचारी हैं। पेंशन की न्यूनतम राशि 9,000 रूपए और अधिकतम राशि 1,25,000 रूपए होगी।

इसी के साथ ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने वाले कर्मचारी को 25 लाख रूपए मुआवजा दिया जाएगा। युद्ध जैसे हालत के दौरान मौत होने पर 45 लाख रूप दिए जाएंगे, जोकि अभी 20 लाख रूपए है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button