सेहत

अधिक ठंड लगना नहीं है सामान्य

ठंड का समय है तो जायज सी बात हैं सभी को सर्दी लगती होगी पर कभी-कभी कुछ लोगों को हर समय ठंड सभी के मुकाबले अधिक लगती हैं…. आपको बतादें अधिक सर्दी लगना सामान्य बात नहीं है। आपने कुछ लोगों को देखा होगा जो गर्मी में भी ऐ.सी चलाने से डरते है, ठंड में दो कंबल ओढ़े बिना जिसके पैर गर्म ही नहीं होते। या फिर उसके हाथ-पैर ज्यादातर बर्फ के जैसे ठंडे रहते हैं।
इस तरह के सभी लक्षण सामान्य बिलकुल भी नहीं हैं। हमारे शरीर का औसत तापमान लगभग 98.6 डिग्री होता है। वैसे पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा ठंड लगती है, क्योंकि उनकी शारीरिक बनावट ही कुछ इस तरह की होती है। पर अगर आप बहुत ज्यादा ठंड लगने की समस्या से लंबे समय से पीडि़त हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाकर अपनी समस्या जाननी चाहिए….

बहुत ज्यादा ठंड लगने से हो सकती है यह समस्या:

· अगर शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम होने से ठंड ज्यादा लगने लगती है तो यह डायबिटीज की बीमारी की तरफ संकेत कर सकता है।

· अगर आपका वजन आपकी लंबाई के हिसाब से कम है तो आपको सर्दी भी बहुत लगती होगी। वजन कम होने के कारण आपके शरीर में वसा भी कम है, जिससे शरीर गर्म नहीं रह पाता।

· कम वजन का सीधा संबंध इस बात से भी है कि आप खाना बहुत कम खा रहे हैं। इस वजह से मेटाबॉलिज्म बाधित होता है और शरीर पर्याप्त गर्मी उत्पन्न नहीं कर पाता और आपको ठंड अधिक लगती हैं।

· आपके हाथ-पैरों अगर हमेशा ठंडे रहते हैं और कंबल ओढने के बाद भी हाथ-पैरों गर्म नहीं होते तो, हो सकता है कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो रहा है।

· ठंड अधिक लगने पर दिल से जुड़ी काफी सारी समस्याएं आपको हो सकती है।

Back to top button