मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल- कम उम्र में सफलता पाने वाले अभिनेता हैं बॉलीवुड के बाजीराव

बेहद ही कम उम्र और समय में बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाई छूने वाले अभिनेता ‘रणवीर सिंह’ का आज 31वां जन्मदिन है। रणवीर का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। उन्हें इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुस्कार भी मिल चुका है।

बर्थडे स्पेशल- कम उम्र में सफलता पाने वाले अभिनेता हैं बॉलीवुड के बाजीराव
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की रील-लाइफ और रीयल-लाइफ किसी से छुपी नही हैं। आज के समय में हर कोई रणवीर सिंह और दीपिका के रिश्तों के बारे में जानते हैं। लेकिन रणवीर की निजी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिसे बहुत कम लोग जानते हैं।

आइए आज रणवीर के जन्मदिन पर हम आपको रणवीर से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताएंगे, जिससे आप उन्हें और करीब से जान पाएंगे।

• रणवीर ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ करने से पहले तीन फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था। इसके पीछे वजह यह थी कि उन्हें उन फिल्मों में लीड रोल नही दिया गया था।
• रणवीर खुद को ‘मम्माज बॉय’ कहते हैं, क्योंकि वह उनके बहुत करीब हैं। अपनी हर फिल्म की स्क्रीनिंग पर रणवीर अपनी मां को ले जाना कभी नही भूलते।
• रणवीर का वजन बचपन में काफी ज्यादा था। मोटापा ज्यादा होने की वजह से रणवीर ने 16 साल की उम्र से खुद को फिट रखना शुरू किया।
• दीपिका से पहले भी रणवीर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया, वो चाहे अनुष्का शर्मा हो या फिर प्रियंका चोपड़ा।

Back to top button