हॉट टॉपिक्स

Ram Mandir Trust supports Bharat Jodo yatra : राहुल गांधी को मिला राम मंदिर ट्रस्ट का साथ, मुख्य पुजारी ने दिया आशीर्वाद

Ram Mandir Trust supports Bharat Jodo yatra : क्या भारत जोड़ो यात्रा से 2024 लोकसभा चुनाव में पड़ेगा खास प्रभाव


Highlight
.  राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने यात्रा में राहुल की सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की प्रशंसा की।

. अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया है।

Ram Mandir Trust supports Bharat Jodo yatra : यमुना बाजार मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू कर दी थी। पश्चिम यूपी में अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय लोकदल, चंद्रशेखर आज़ाद रावण की भीम आर्मी और भारतीय किसान यूनियन के स्वयंसेवकों ने राहुल गांधी को फूलों के साथ बधाई दी। यात्रा का स्वागत करने के लिए भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर भी बागपत पहुंचीं थी।

भारत जोड़ो यात्रा यूपी में प्रवेश करने से एक दिन पहले ही राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने यात्रा में राहुल की सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। चंपत दास ने पत्र में लिखा है “आप जो भी काम देश के लिए कर रहे हैं वह सभी के हित के लिए है। मेरा आशीर्वाद आपके साथ है। भगवान राम का आशीर्वाद आपके साथ है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की प्रशंसा की। राय ने कहा भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के लिए राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वह खराब मौसम में चल रहे हैं। इसकी सराहना की जानी चाहिए। “मैं उनके कदम की सराहना करता हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कोई भी भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ नहीं हो सकता।”

Read More- पांच दिन पांच घटनाएं, क्यों देश की बेटियां निशाने पर

चंपत राय ने मंगलवार को अयोध्या में मीडियाकर्मियों से कहा, “मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता हूं, और आरएसएस ने कभी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की।” उन्होंने राहुल को “देश के लिए पैदल चलने वाला युवक” करार दिया। चंपत राय ने कहा कि एक युवक 3000 किलोमीटर पैदल चल रहा है। इसकी तारीफ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक युवा लोगों को समझने के लिए यात्रा कर रहा है। इसके लिए उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए।

अब देखना ये है कि इस भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को क्या फायदा होता है। क्या कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में आ सकती है। उत्तर प्रदेश में जो लोग कांग्रेस से टूट गए थे, क्या वो फिर से कांग्रेस के साथ आएगें. ब्राह्मण समाज फिर से रहुल गांधी से जुड़ेगे। इन सब चिजों पर  भारत जोड़ो यात्रा कितना असर कर पाती है। वो 2024 के चूनाव में देखा जा सकता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या उत्तर प्रदेश में “बदलाव के संकेत” हैं, उन्होंने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रतिभागियों का बागपत के बरौली में भाजपा कार्यालय के लोगों ने उनका स्वागत किया गया। क्योंकि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा इन्हीं इलाके से होकर गुजर रही थी। जयराम रमेश ने हाल ही में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के समर्थन पत्र और राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के राहुल गांधी की प्रशंसा की है।

Read More- राहुल गांधी ने कहा, भारत में चीन से मुकाबला करने की क्षमता

जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा “अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने राहुल गांधी काफी प्रशंसा की है। यात्रियों को बागपत के बरौली में भाजपा कार्यालय से हाथ हिलाकर अभिवादन किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button