हॉट टॉपिक्स

Ram Mandir Construction – आसमान को छूने वाले राम मंदिर का निर्माण – चार महीने में किया जाएगा

Ram Mandir Construction: राम मंदिर का निर्माण – चार महीने में किया जाएगा


Ram Mandir Construction

हाल ही में झारखंड के पाकुड़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हुए थे। यहाँ पर आकर इन्होने अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के बारें में बात की। अमित शाह ने पाकुड़ और गोड्डा जिलों में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करते हुए राम मंदिर के चार महीनों के अंदर बनने के बारें में घोषणा कर दी।

पाकुड़ और गोड्डा जिलों में अलग-अलग रैलियों को संबोधित

अमित शाह ने रैली के सामने कहा,”अभी-अभी सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के लिए फैसला दिया। सौ वर्षों से दुनियाभर के भारतीयों की मांग थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। अब भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। यह कांग्रेस पार्टी न तो विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है, न देशी की जनता की जनभावनाओं को सम्मान कर सकती है।”

और पढ़ें: UK election 2019 – क्या होंगे ब्रिटिश चुनाव परिणाम

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा की,”वर्षों तक झारखंड के युवा लड़ते रहे लेकिन कांग्रेस के शासन में झारखंड की रचना नहीं हो पाई। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की बीजेपी सरकार आने के बाद झारखंड का निर्माण हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का निर्माण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ने झारखंड को संवारने और विकास का काम किया है।”

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button