काम की बात

Raid On Adani: हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप पर रेड, टैक्स के हेर-फेर का आरोप

Raid On Adani: एक्साइज की टीमों ने किया गोदामों का रिकॉर्ड, मिला इतना कुछ

  • हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने रेड की है।
  • जांच में Tax Liability का Cash में भुगतान न करना संदेहजनक है।
  • जांच में पाया गया कि पिछले वर्ष परवाणू स्थित इस कंपनी में 135 करोड़ का कारोबार हुआ है।

Raid On Adani: हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने रेड की है। इन टीमों ने हिमाचल में अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोरों पर ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एक्साइज महकमे के साउथ एन्फोर्समेंट जोन की टीम बुधवार देर शाम को परवाणू में अडानी के स्टोर पर पहुंची थी। वहां पहुंच एक्साइज की टीमों ने गोदाम में स्टॉक का जायजा लिया और संबंधित कागजात की जांच भी की।

बताया जा रहा है कि जांच में Tax Liability का Cash में भुगतान न करना संदेहजनक है। देर रात तक गोदामों में दस्तावेजों की जांच चलती रही। देर रात तक गोदामों में दस्तावेजों की जांच चलती रही और सवाल-जवाब भी किए गए।

गौरतलब है कि जांच में पाया गया कि पिछले वर्ष परवाणू स्थित इस कंपनी में 135 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसमें जीएसटी का सारा टैक्स इनपुट टैक्स क्रेडिट से एडजस्ट किया गया। जबकि कंपनी को टैक्स देते हुए करीब 10 से 15 फीसदी देय राशि को नकदी भुगतान करना पड़ता है। जो इस इस कंपनी में शून्य पाया गया है। विभाग के संयुक्त निदेशक जीडी ठाकुर ने बताया कि संबंधित कंपनी का सारा काम और व्यापारिक प्रतिष्ठान किराये पर हैं। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर ट्रांसपोर्ट तक लंबी लाइन है। लेकिन नकद भुगतान न करना संदेहजनक है। इसकी जांच की जा रही है।

वहीं हिमाचल में अडानी ग्रुप की कुल 7 कंपनियां काम कर रही है। इनमें फलों के कोल्ड स्टोर के अलावा राज्य में बड़े पैमाने पर करियाना सामान की सप्लाई भी अडानी ग्रुप की कंपनियां करती हैं। प्रदेश में सिविल सप्लाई के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी अडानी ग्रुप सामान सप्लाई करती है। अडानी ग्रुप के साथ सरकारी महकमों को सामान सप्लाई के ज्यादातर समझौते पिछली BJP सरकार के समय हुए थे। लेकिन जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है, विवाद भी बढ़ता गया है। इस समय हिमाचल में अडानी ग्रुप और कांग्रेस सरकार में कई मुद्दों को लेकर मतभेद चल रहा है।

Read more: PM Modi Vs Rahul Gandhi: संसद में राहुल गांधी ने लगाए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, जानें क्या कहा

आपको बता दें हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मौजूदा कांग्रेस सरकार और अडानी ग्रुप के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे। अडानी ग्रुप ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई किराये को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो महीने से हिमाचल में अपने दोनों सीमेंट प्लांट में प्रॉडक्शन बंद कर रखा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली राज्य सरकार दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने के कई प्रयास कर चुकी है मगर दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख पर अड़े रहने से इस विवाद का फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है। CM कह चुके हैं कि अडानी ग्रुप के अड़ियल रवैये के चलते इस विवाद का हल नहीं निकल पा रहा है। हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी कह चुके हैं कि राज्य सरकार अडानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई के लिए लीगल ओपिनियन ले रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button