पॉलिटिक्स

धन्यवाद सुप्रीम कोर्ट, पीएम को लोकतंत्र के मायने समझाने के लिए : राहुल गांधी

आज सुप्रीम कोर्ट ने अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बहाल करते हुए केंद्र सरकार को झटका दिया है। इसी के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रसन्नता जताते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “धन्यवाद सुप्रीम कोर्ट, पीएम को लोकतंत्र के मायने समझाने के लिए।”

गौरतलब है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने अरूणाचल प्रदेश में लगे राष्ट्रपति शासन मामले में सुनवाई करते हुए अरूणाचल प्रदेश में बनी कलीखो पुल की सरकार को असंवैधानिक करार दिया। इसी के साथ कांग्रेस सरकार को बहाल करने का आदेश दिया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button