राहुल गांधी जल्द बन सकते पार्टी अध्यक्ष
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही पार्टी के अध्यक्ष बन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते यूरोप से लौटने के बाद राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ताजपोशी की जा सकती है। 27 दिसंबर को राहुल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वे कुछ दिनों के लिए यूरोप जा रहे हैं।
कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि राहुल 8 जनवरी के बाद कभी भी वापस आ सकते हैं, जिसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमिटी की मीटिंग रखी जाएगी। कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने बताया कि राहुल जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।
15
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कुछ दिनों पहले कहा था कि कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता चाहते है कि राहुल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जल्द सौंपी जानी चाहिए, लेकिन इस बारे में कोई फैसला कांग्रेस अध्यक्ष ही कर सकती हैं।