मनोरंजन

ए.आर रहमान को जापान के ‘ग्रांड फुकुओका पुरस्कार’ के लिए चुना गया

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय संगीतकार एआर रहमान को अब जापान का शीर्ष सांस्कृतिक सम्मान “ग्रांड फुकुओका पुरस्कार 2016” से नवाजा जाएगा। अवॉर्ड समारोह के हिस्से के रूप में रहमान को ‘फ्रॉम द हार्ट – द वर्ल्ड ऑफ ए आर रहमान्स’ म्यूजिक विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

जापान का यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार एशिया में अपने क्षेत्र में शानदार काम करने वालों को दिया जाता है। रहमान का म्यूजिक पूरी दुनिया में लोकप्रिय है।

ar-rahman

ए.आर रहमान

यह पुरस्कार जापान के फुकोका शहर के नाम पर दिया जाता है। ईनाम फुकोका प्राइज के साथ-साथ फुकोका एशियन कल्चर प्राइज के नाम से भी जाना जाता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button