हॉट टॉपिक्स

Punjab Man raped: पंजाब में एक युवक ने लगाए 4 लड़कियों पर दुष्कर्म के आरोप, लोगों के अतरंगी कमेंट्स चौंका देंगे आपको

Punjab Man raped: शराब के नशे में 4 लड़कियों ने किया एक युवक के साथ दुष्कर्म, पुलिस कर रही है छानबीन – रिपोर्ट

Highlights –

  • पंजाब के जालंधर से एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार 21 नवंबर की रात 4 युवतियों ने एक युवक को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
  • आपको बता दें कि युवक जालंधर की एक लेदर फैक्टरी में काम करता है और उसने दावा किया है कि फैक्टरी से आते वक्त कार सवार चार लड़कियों ने उसको पहले किडनैप किया और फिर शराब पिलाकर उसका रेप किया।

Punjab Man raped : पंजाब के जालंधर से एक मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार 21 नवंबर की रात 4 युवतियों ने एक युवक को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आपको बता दें कि युवक जालंधर की एक लेदर फैक्टरी में काम करता है और उसने दावा किया है कि फैक्टरी से आते वक्त कार सवार चार लड़कियों ने उसको पहले किडनैप किया और फिर शराब पिलाकर उसका रेप किया। इसके साथ ही युवक ने ये भी दावा किया है कि लड़कियों ने उसे कार में हाथ बांधकर बैठाया और आंखों में पट्टी बांध दी।

यहां सबसे चौंका देने वाली बात ये है कि पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई।

युवक के अनुसार वह जालंधर के कपूरथला रोड पर स्थित एक लेदर फैक्टरी में काम करता है। वह उस रात फैक्ट्री से अपने घर जा रहा था तब दुष्कर्म की ये घटना उसके साथ घटित हो गई। आगे युवक कहता है कि रास्ते में जाते वक्त एक सफेद कार उसके सामने रूकी जिसमें चार लड़कियां सवार थीं। इनमें से एख लड़की ने एक पर्ची निकालकर उसे दिखाकर उसे रास्ता पूछा। जब वह बताने लगा तो उसकी आंखों में लड़कियों ने कुछ पदार्थ डाल दिए जिससे उसे दिखना बंद हो गया। युवक के अनुसार लड़कियों ने फिर उसे जबरन कार में बिठाया , उसके हाथ बांधे और आंखों को पट्टी से बांध दिया।

युवक के मुताबिक चारों लड़कियों ने शराब पी रखी थी। वह युवक को अज्ञात जगह पर ले गए , उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके साथ यौन शोषण किया। युवक ने ये दावा किया है कि बाद में उसे आंखों में पट्टी बांधे हुए लेदर कॉम्प्लेक्स के बाहर छोड़कर चली गईं।

लड़कियों के बारे में मीडिया में बात करते हुए युवक ने बताया कि सारी लड़कियां शिक्षित और पैसे वाले खानदान की लग रही थी, वो एक – दूसरे से अंग्रेजी में बात कर रही थी।

यहां सबसे चौंका देने वाली बात ये है कि युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस के पास ना जाने के पीछे का कारण युवक ने परिवार का हवाला दिया। उसने कहा कि परिवार ने उसे ऐसा कुछ करने से मना किया था। परिवार के सदस्यों ने उसे सही सलामत वापस आने की बात कहकर पुलिस के पास न जाने के लिए कहा।

मीडिया रिपोर्ट ने ये दावा किया है कि युवक से जानकारी के बाद खुफिया विभाग इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाने में लग गई है।

हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। लेकिन यहां सबसे हैरान कर देने वाली ये है कि सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अतरंगी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

Read more: Live-in Relationship Indian Laws: लिव-इन रिलेशनशिप! क्या कहता है भारत का कानून

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि “ अब कुछ लड़के बोलेंगे ये मेरे साथ नहीं हुआ” इसके आगे हंसने वाली इमोजी लगाई है।

एक यूजर ने लिखा है “जब सब कुछ बता ही दिया है तो आगे का भी एक्सप्लेन कर देते की क्या हुआ , कैसे हुआ”

एक यूजर ने लिखा है “अरे उस बेचारे को क्यों ले गए मुझे ले जाते मैं ये कुर्बानी दे देता।”

एक यूजर ने लिखा है “क्या – क्या देखना पड़ रहा है अच्छा है मैं अंधा हूं”

एक यूजर ने लिखा है “मैं और मेरे दोस्त जल्द ही पंजाब में शिफ्ट हो रहे हैं और वहां की लेदर फैक्ट्री में काम करने जा रहे हैं।”

एक यूजर लिखता है – “लड़कों का नया ठिकाना जालंधर”

एक यूजर लिखता है – ” मेरे को भी कोई उठा लो यार”

एक यूजर ने लिखा है – “भाई के साथ बुरा हुआ या अच्छा समझ नहीं आ रहा”

अगर पुलिस जांच में यह सच निकलता है तो ये बहुत शर्म की बात है कि हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां इस तरह की घटनाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है। जुर्म का कोई जेंडर नहीं होता है। इस तरह के कमेंट्स इस बात के सबूत हैं कि हम इस तरह के क्राइम को बढ़ावा देने में कहीं – न – कहीं मदद कर रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button