पॉलिटिक्स

जनवरी या फरवरी में पंजाब के विधानसभा चुनाव

अगले साल 2017 में जनवरी के अंतिम सप्ताह में या फिर फरवरी के पहले सप्ताह में पंजाब में विधानसभा चुनाव होगों। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.के. सिंह ने यह जानकारी मंगलवार को साझा की है।

election-commission_650x400_51471943512

भारत निर्वाचन आयोग

वी.के. सिंह ने विधानसभा चुनाव की तारीखों के बारे में को जानकारी नहीं दी है। पंजाब के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इस साल के अंत में होगा। सिंह ने यह बताया कि निर्वाचन विभाग पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर रहा है। मतदाता पहचान पत्र के संशोधन के लिए सात सितंबर से सात अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान में योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। सभी लोगों को अपना मतदाता पहचान पत्र दो जनवरी, 2017 से पहले ले लेने के लिए कहा गया है।

आप को बता दें, पिछली बार पंजाब में विधानसभा चुनाव 31 जनवरी, 2012 को हुआ था और  चुनाव परिणाम की घोषणा बाकि राज्यों में चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च के पहले सप्ताह में की गई थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button