मनोरंजन

मैं कभी किसी के साथ डेट पर नहीं गई – प्रियंका चोपड़ा

बॅालीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा से अपने प्रेम जीवन पर खुलकर बात नहीं करती हैं। लेकिन एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा है कि वह कभी किसी के साथ डेट पर नहीं गई है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैं कभी डेट पर नहीं गई हूँ। मैं हमेशा संबंध में रही हूँ। साथ ही प्रियंका ने कहा कि किसी के भी साथ अचानक डेट पर चले जाने की अवधारणा भारत में नहीं है।

priyanka-chopra

प्रियंका चोपड़ा

पूर्व में प्रियंका का नाम शाहिद कपूर और हरमन बावेजा के साथ जुड़ता रहा है। प्रियंका कहती है कि यह बहुत अलग है कि आप किसी को पसंद करते हैं फिर आप एक दूसरे को रिझाते हैं और आप एक रिश्ते में आते हैं साथ ही आप एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होते हैं लेकिन डेटिंग में जवाबदेही नहीं होती है।

आप को बता दें प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही है, जिसमें उन्हें कामयाबी भी मिली हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button