पॉलिटिक्स

प्रियंका बन सकती हैं कांग्रेस यूपी का चेहरा, 48 घंटों में होगा अहम फैसला

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि बहुत जल्द ही यूपी कांग्रेस में प्रियंका गांधी को एक बड़ा पद मिल सकता है। जी हां, इस पद को हासिल करके प्रियंका गांधी पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगी।

प्रियंका बन सकती हैं कांग्रेस यूपी का चेहरा, 48 घंटों में होगा अहम फैसला
प्रियंका गांधी

खबरों की माने तो अगल 48 घंटो या फिर ईद के बाद इस बारे में एक बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रियंका की सक्रिय राजनीति में आने के कयास लम्बे समय से लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के अंदर भी प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांगे लगातार उठाई जा रही हैं। इसी के साथ यह भी माना जा रहा है कि प्रिंयका को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, वह वहां से चुनाव लड़ सकती हैं।

आपको बता दें, इससे पहले यह अटकले लगाई जा रही थी कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी का चेहरा बनाया जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button