मनोरंजन

न्यूयॉर्क ने कुछ इस तरह बनाया प्रियंका का जन्म‍दिन

बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 34 साल की हो गईं है। इन दिनों प्रियंका न्यूयॉर्क में हैं और उनका जन्मदिन न्यूयॉर्क में बहुत धूमधाम से मनाया गया।

प्रियंका इन दिनों क्वान्टिको टीवी सीरीज की शूटिंग में काफी बिजी चल रही है और इसी बिजी शेड्यूल से जब वह घर लौटीं तो उनके कमरे में फूलों के गुलदस्ते, तोहफे और गुब्बारों के ढेर थे साथ ही केक भी रखे हुए थे।

प्रियंका ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। उन्होंने तस्वीेरें पोस्ट करने के साथ यह भी लिखा, “ऐसा लगता है कि यह क्रिसमस की सुबह है…जबकि यह तो जन्मदिन की रात है।” सबका शुक्रिया करते हुए प्रियंका ने कहा,  “शुक्रिया की आपने इतनी भावनाओं से भरे हुए मैसेज और तोहफे भेजे। ऐसा लग रहा है कि न जाने कितना प्यार मिल गया है। सेट पर 16 घंटे बिताने के बाद मैं खुद को खुशकिस्मत और शुक्रगुजार महसूस कर रही हूं। मैं जो भी हूं, आप सबकी वजह से हूं।”

आप भी देखिए प्रिंयका के जन्मरदिन की तस्वीरें…

بريانكا تشوبرا في حفلة عيد ميلادها?#priyankachopra #بوليوود

A photo posted by ريحة المرتاحة? (@re7h_mrta7h) on

इन तस्वीरों को देखकर तो ऐसा लगता है कि न्यूयॉर्क शहर जब जन्मदिन मनाता है तो ऐसे शानदार तरीके से मनाता है। एक अच्छी बात यह है कि इन तोहफों के बीच हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी शान से लहरा रहा है।

Back to top button