दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक प्रियंका : सिमरॉक
हॉलीवुड के मशहूर मेकअप कलाकार डोनाल्ड सिमरॉक का कहना है कि बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे खुबसुरत महिलाओं में से एक है।
सिमरॉक फिलहाल मुंबई में बॉलीवुड-हॉलीवुड इंटरनेशनल मेकअप एंड हेयर एकेडमी की कार्यशाला में भाग लेने आए हैं।
उन्होंने कहा कि वह प्रियंका चोपडा के बहुत ही बड़े दीवाने है, और प्रियंका दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।
आपको बता दें, प्रियंका ने हाल ही में अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में अभिनय कर इस साल का पीपल्स चॉइस पुरस्कार भी जीता है। उन्हें यह अवार्ड नई टीवी सीरीज में सबसे पसंदीदा कलाकार के लिए दिया गया है।