मनोरंजन

Priyanka Chopra Birthday: भारत की एकमात्र ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के कुछ अनछुए पहलू जो बनाता हैं उन्हें ख़ास

Priyanka Chopra Birthday: Jamshedpur से  Los Angeles  तक  ऐसा सितारा जो है  सबके लिए प्रेरणा


Highlights:
  • प्रियंका चोपड़ा अपना 40 वां जन्मदिन मना रहीं हैं।
  • प्रियंका ने  अपनी टैलेंट का आज लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है।

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा इस बार अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं हैं। प्रियंका ने अपने टैलेंट का आज लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है।

प्रियंका की अदाकारी और अभिनय से तो आप सभी अवगत होंगे लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह पता होगा कि प्रियंका का जन्म अविभाजित बिहार के जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 को हुआ था। 2000 में बंटवारे के बाद जमशेदपुर अब झारखंड में है। मूल रुप से पंजाबी परिवार की प्रियंका के पिता पंजाब के अंबाला के रहने वाले थें। प्रियंका के पिता भारतीय सेना में डॉक्टर हुआ करते थें। उनकी मां झारखंड की रहने वाली है, पिता के भारतीय सेना में होने के कारण उन्हें बार -बार अपनी लोकेशन बदलनी पड़ती थी। जहां – जहां पिताजी का ट्रांसफर होता, प्रियंका का परिवार वहीं जाता। उन्होंने देश के कई स्कूलों में शिक्षा प्राप्त की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अमेरिका में भी बिताए कुछ साल

वर्ष 2000 में अपनी आंटी के कहने पर प्रियंका ने कुछ वक्त उनके साथ अमेरिका में बिताए। लगभग 03 साल तक प्रियंका ने अमेरिका के स्कूल में ही पढ़ाई की। वहां उन्हें रंगभेद का सामना भी करना पड़ा। प्रियंका को यह सब पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने अमेरिका छोड़ दिया और वापस 2003 में भारत आ गईं। यहां उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल में एडमिशन ले लिया। इसी दरम्यान वो मिस इंडिया की उपविजेता भी रहीं।

Read more: Katrina Kaif Birthday: हिंदी सीखने से लेकर हिंदुस्तानी बहू बनने तक कैटरीना ने तोड़े सारे Stereotypes

मिस वर्ल्ड का खिताब जीता

प्रियंका ने मिस वर्ल्ड के लिए प्रयास किया और सफल रहीं। प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पांचवी भारतीय महिला है। प्रियंका उंचाई पर पहुंचने के बावजूद पारिवारिक रिश्तों का काफी सम्मान करने वाली महिला हैं। प्रियंका इंजीनियरिंग या साइकोलॉजी की पढ़ाई करना चाहती थी लेकिन नियती ने उनका रुख फिल्मी दुनिया की ओर कर दिया।

तमिल फिल्मों से शुरुआत

प्रियंका ने वर्ष 2002 में तमिल मूवी थमिजहन के साथ डेब्यू किया। यहीं से प्रियंका की अदाकारी की तारीफ होनी शुरु हो गई। वर्ष 2003 में बॉलीवुड की निगाह प्रियंका की ओर गई। उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ द हीरो में काम किया। इसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और उन्हें लगातार फिल्में मिलने लगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Read More- Relationship Tips: हो रहे है BAE से झगड़े? ये 4 चीज़े करेंगी आपकी मदद

अभिनय के लिए मिले कई पुरस्कार

प्रियंका चोपड़ा को बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, अलग अलग चार श्रेणियों में फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुए। एक्टिंग के अलावा प्रियंका चोपड़ा स्टेज शो भी करती हैं। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में उनके स्टेज शो की धूम रहती है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा कई रियलिटी शो का भी हिस्सा बनीं हुई दिखाई दे रही हैं। इनमें वो जज की भूमिका निभा रही हैं।

Back to top button