प्रत्युषा ने लगाया पुलिस पर छेड़खानी का आरोप
बालिका वधू से लोकप्रिय हुई प्रत्यूषा बेनर्जी ने पुलिस और रिकवरी एजेंट पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। प्रत्यूषा का कहना है कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहन कांदीवली स्थित उनके घर आये और उनसे छेड़छाड़ की।
इस मामले पर प्रत्युषा ने कांदिवली स्थित थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखवाया है कि कुछ पुलिस वाले बैंक रिकवरी एजेंट के साथ जबरन उनके घर में घुस गये और उनका शारीरिक उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि वे लोग 5000 रुपये की वसूली करने वहां आये थे, लेकिन प्रत्युषा का दावा है कि वो बैंक को पहले ही पैसे दे चुकी हैं।
इस कारण पुलिस उनकी शिकायत दर्ज करने के लिए पहले तैयार नहीं थी।
बाद में प्रत्युशा जॉली बिंद्रा संग महिला संगठन गई और मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर जावेद अहमद को दी, जिसके बाद पुलिस ने उनका केस दर्ज कराया।