पॉलिटिक्स

नीतीश के एडवाइजर बनें प्रशांत कुमार को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा!

बिहार सरकार ने प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सलाहकार नियुक्त किया है। इसी नियुक्ति के साथ उन्हें कैबिनेट मिनिस्टरी का दर्जा भी मिला। इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार को विभाग ने जारी की।

कैबिनेट मंत्री को मिलने वाली हर सुविधा प्रशांत किशोर को दी जाएगी।

प्रशांत मुख्यमंत्री को नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित सलाह देने का काम करेंगे।

nitish

बता दें, प्रशांत ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार के लिए रणनीति तैयार करने में अहम रोल निभाया था। इससे पहले लोकसभा चुनावों में उन्होंने नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियान को भी संभाला था।

37 वर्षीय प्रशांत किशोर यूनाइटेड नेशन्स के हेल्थ वर्कर रहे हैं। 2011 में भारत लौटने के बाद उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी अभियान संभालने लगे और स्ट्रैटजी बनाने का काम शुरू किया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button