मनोरंजन

ड्रग्स स्मगलिंग में पुलिस ने ममता कुलकर्णी को बनाया आरोपी

मुंबई पुलिस ने साफ कर दिया है कि 2 हजार करोड़ रूपए के ड्रग्स मामले में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अपने पति के साथ आरोपी हैं। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने ममता के खिलाफ कई बयान दिए हैं। इन्हीं बयानों के आधार पर पुलिस ममता को आरोपी मान रही है।

Mamta_Kulkarni

ममता कुलकर्णी

इसे साथ-साथ पुलिस के पास उनके खिलाफ भी सबूत भी हैं। पुलिस अब उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग कर रही है।

आपको बता दें, अप्रैल मे ममता और उनके पति विकी गोस्वामी समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने ड्रग्स स्मगलिंग का केस दर्ज किया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button