मनोरंजन

राज रीबूट पर भारी पड़ी तीन लड़कियो की तिकड़ी

पिछले सप्ताह रिलीज हुई दो फिल्में ‘पिंक’ और  ‘राज रीबूट’ ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की है। लेकिन इस बार किसिंग की ब्यॉय की “राज रीबूट” पर तीन लड़कियो की तिकड़ी पर आधारित फिल्म  ‘पिंक’ भारी पड़ गई है।

कमाई के मामले में पिंक ने पछाड़ा राज रीबूट को

शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों में पहले दिन ‘पिंक’ ने 4.32 करोड़ की कमाई की और ‘राज रीबूट’ ने 6.30 करोड की कमाई की थी। दूसरे दिन ‘पिंक’ ने बढ़त बनाई 7.65 करोड और राज रीबूट ने 5.49 करोड़ और तीसरे दिन लोगों के अंदर पिंक देखने की ललक और बढ़ गई तीसरे इसकी कमाई 9.54 करोड़ और वहीं रविवार को भी राज रीबूट 6.30 करोड़ रही है।

दोनों फिल्मों की कमाई बात करे तो रिलीज के पहले सप्ताह पिंक ने 21.51 करोड़ रुपए की है वहीं दूसरी ओर राज रीबूट की कमाई 18.09 करोड़ रुपए की है।

pink-movie-rape-story-amitabh-bachchan-pink-movie-rape-story

पिंक

तीन लड़कियों पर आधारित है पिंक

सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पिंक’ तीन लड़कियों पर आधारित है। जिनके साथ एक अवमानयीय घटना घट जाती है। फिल्म में वकील का रोल अदा कर रहे अमिताभ बच्चन इन लड़कियों का केस लड़ते है। जिसमें उन्हें जीत हासिल होती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में तापसी पन्नू, कृति कुल्हाडी, एंड्रिया तेरियांग, अंगद बेदी में नजर आ रहे हैं।

राज रीबूट एक हॉरर फिल्म है

वहीं दूसरी ओर राज का चौथा सीक्वल ‘राज रीबूट’ में  मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी कृति  खरबंदा गौरव अरोडा नजर आ रहें है।

विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित राज रीबूट हॉरर मूवी है। इसकी कहानी कपल की है। शायना खन्ना और रेहान खन्ना रोमनिया में शादी कर लेते हैं। यहां शादी करने के बाद वह मुंबई लौट आते हैं। लेकिन कुछ सालों बाद शायना की जिद करने पर रेहान दोबारा रोमानिया में नौकरी करने लगता है। यहां आने के बाद उन्हें एक दूसरे के कुछ ऐसे राज पता चलता है। जिसे वह दोनों  एक दूसरे से छुपाते रहते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button