हॉट टॉपिक्स

Palamu Violence: झारखंड के पलामू में दो समुदायों के बीच हुआ विवाद, मामला तनावपूर्ण

Palamu Violence: दो गुटों में झड़प के बाद लगी धारा 144, पुलिस कर रही कैंप


Highlight
  • पांकी के भगत सिंह (मस्जिद) चौक पर महाशिवरात्रि की पूजा के मौके पर तोरणद्वार बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हुई।
  • इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
  • पांकी थाना की पुलिस दोनों समुदाय के लोगों को अपने स्तर पर समझाने में जुटी है।

Palamu Violence: आज (बुधवार) की सुबह पलामू के पांकी में मामूली बात को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ गयी कि बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। इसके बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तब दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। इसके बाद दोनो समुदायों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को इलाके में धारा 144 लागू करना पड़ा। इस मारपीट की घटना के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गयी है। ताकि इसे लेकर किसी तरह का अपवाह न फैल सके।

आपको बता दें पांकी के भगत सिंह (मस्जिद) चौक पर महाशिवरात्रि की पूजा के मौके पर तोरणद्वार बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान मस्जिद से पत्थरबाजी की गई, जिसमें दर्जनाधिक लोग घायल हुए हैं। दो बाइक एवं एक घर को आग के हवाले कर दिया गया है। कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हैं। ताकि विवाद को खत्म कराया जा सके। विवाद की वजह एक समुदाय द्वारा अपने त्योहार के लिए तोरण की सजावट करना है। इसमें दूसरे समुदाय के लोगों को आपत्ति हुई जिसके बाद बहस ने दंगा का रूप ले लिया। फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद तरहसी, पिपराटांड़, लेस्लीगंज समेत कई थाना प्रभारी और पांकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

वहीं पांकी थाना की पुलिस दोनों समुदाय के लोगों को अपने स्तर पर समझाने में जुटी है। मामले को नियंत्रित करने के लिए प्रभवित इलाके में 100 से अधिक जवानों की तैनात की गयी है। घटना स्थल पर पलामू के डीसी, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत जिला के अन्य वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

इलाके में 144 लागू कर दिया गया है। अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इस घटना के बाद पांकी में तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी पांकी में हिंसक दंगे हो चुके हैं। वहीं एसपी सीके सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more- Adani FPO Cancel: अडानी एंटरप्राइजेज के FPO हुए रद्द, जानिए क्या है पुरा मामला

इस उपद्रव में स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस के कई जवान घायल हो गए हैं। उनको इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी से भी कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। इस वारदात में उपद्रवियों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और आसपास के दुकानों में भी तोड़फोड़ की है। इस घटना के बाद पांकी बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी है।

इधर बढ़ते तनाव को देखते हुए सोशल मीडीया पर भी निगरानी बढ़ा दी गयी है ताकि किसी तरह का कोई भड़काउ संदेश न फैल सके। वहीं पांकी सहित पलामू में इंरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। प्रभावित इलाके में लगातार डीसी एसपी समेत जिले के सभी बड़े अधिकारी कैंप कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहें हैं। साथ ही लोगों को शांति बनाए रखने की भी अपील कर रहे हैं। पलामू आईजी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोग झूठी अफवाह न फैलाएं। ऐसे लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है l कोई शख्स भड़काउ कंटेंट साझा करता हुआ पाया जाता है तो उसपर पुलिस कारर्वाई करेगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button