विदेश

भारत के नक्शे बिल पर पाकिस्तान को आपत्ति, संयुक्त राष्ट्र को लिख डाला पत्र

पाकिस्तान ने भारत के जियोस्पेशल इन्फॉर्मेशन रेगुलेशन बिल 2016 के प्रति आपत्ति जताते हुए संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह अपने प्रस्तावों को बरकरार रखे और भारत को अंतराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले इन बिलों को बंद करने के लिए कहे।

पाकिस्तान और भारत
पाकिस्तान और भारत

Source

आपको बता दें, जियोस्पेशियल इंफॉर्मेशन रेगुलेशन बिल 2016 के अनुसार भारत के नक्से का गलत चित्रण व प्रस्तुति उल्लंघनकर्ता को अधिकतम 7 साल की सजा और 100 करोड़ रूपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को इस बारे में पत्र लिखा है। उसमें कह गया है कि भारत के आधिकारिक नक्शे में जम्मू कश्मीर के विवादित क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाया गया है, जोकि तथ्यात्मक रूप से गलत है और कानूनी से इसे स्वीकारा नही जा सकता।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button