विदेश

पाकिस्तानी मौलवियों ने निकाला फतवा, कहा ट्रांसजेंडर शादी कानूनन जायज!

पाकिस्तान के ट्रांसजेंडरों के लिए एक खुशखबरी है। पाकिस्तान के ट्रांसजेंडर्स अब बिना किसी रोक-टोक के शादी कर सकेंगे। दरअसल, पाकिस्तान के कम-से-कम 50 मौलवियों वाले तंजीम इत्तेहाद-ए-उम्मत ने फतवा जारी कर कहा है कि ट्रांसजेंडर शादियां कानूनन जायज हैं।

पाकिस्तान में मौलवियों ने निकाला फतवा, कहा ट्रांसजेंडर शादी कानूनन जायज!
ट्रांसजेंडर

इस फतवे में कहा गया है कि पुरूषों के लक्षण वाला व्यक्ति किसी महिला के लक्षण वाले ट्रांसजेंडर से शादी कर सकता है। हांलाकि, इस फतवे में यह भी साफ किया गया है कि दोनों निशानी रखने वाले ट्रांसजेंडर व्यक्ति किसी से शादी नही कर सकते।

इसी के साथ इन मौलवियों ने यह भी कहा है कि जो मां-बात अपने ट्रांसजेंडर बच्चों को संपत्ति से महरूम रखते हैं वे ‘खुदा से खौफ’ को दावत देते हैं।

मौलवियों ने इन मां-बाप के खिलाफ सरकार से सख्त कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button