हॉट टॉपिक्स

Padma Awards 2021: जानें साल 2021 में किन-किन महिलाओं को मिला पद्म सम्मान

29 महिलाओं को पद्म सम्मान से नवाजा गया


हाल ही में हमारे देश में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया है. सोमवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2021 का एलान कर दिया गया था. इसके तहत किसी भी क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों में पद्म पुरस्कार देने का एलान किया गया था. जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल है. इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 119 लोगों को पद्म अवॉर्ड्स के लिए चुना था. देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर 7 लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. जिसमे से 10 लोग विदेशी थे, 29 महिलाएं और 16 लोग वो थे जिनका निधन हो चुका है. तो चलिए आज हम आपको उन महिलाओं के बारे में बतायेगे जिन्हे पद्म सम्मान से नवाजा गया है.

 

29 महिलाओं को मिला पद्म सम्मान

1. सुमित्रा महाजन: साल 2014 से 2019 तक लोकसभा स्पीकर रह चुकी सुमित्रा महाजन को इस साल देश के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

 

2. पी अनीता: चेन्नई की पी अनीता भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कैप्टन हैं. अभी तक अनीता 30 से ज़्यादा मेडल जीत चुकी है.  इस बार अनीता को बास्केटबॉल के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

 

3. कृष्णण नायर शांतिकुमारी चित्रा: कृष्णण नायर शांतिकुमारी चित्रा को हमारे देश में ज्यादातर लोग एस. चित्रा के नाम से जानते हैं. कर्नाटक संगीत में पारंगत और प्लैबैक सिंगिंग में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कृष्णण नायर शांतिकुमारी चित्रा  को उनके योगदान के लिए पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है.

 

और पढ़ें: जानें कौन है पंडित नंदिनी भौमिक, जिन्होंने तोड़ी समाज की रूढ़िवादी सोच

 

Image Source – Jagran Josh

 

4. भूरी बाई: मध्यप्रदेश की भूरी बाई का नाम भूरी आर्ट्स की दुनिया में एक जाना-माना नाम है. भूरी बाई के भूरी आर्ट्स के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया.

5. लखमिमी बरुआ: लखमिमी बरुआ असम की एक बैंकर है. लखमिमी बरुआ को महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की जिंदगी में एक सफल बदलाव के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया है.

 

6. रजनी बेक्टर: रजनी बेक्टर ने अपने एक छोटे से किचन से एक बड़े बिस्कुट और ब्रेड बिज़नेस की शुरुआत की है जो आज एक बड़े बिज़नेस का रूप ले चुका है. 79 साल की रजनी को उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया है.

 

7. प्रकाश कौर: प्रकाश कौर हमारे देश की वो महान महिला है जिन्होंने 80 अनाथ और अस्वीकार की गई लड़कियों को गोद लिया और उनको सही दिशा दिखाने की ज़िम्मेदारी उठाई. इसके लिए उन्हें पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया.

 

8. चुटनी देवी: चुटनी देवी को एक समय पर उनके गांव वालो ने चुड़ैल करार दे दिया था. मगर चुटनी इस तरह बातों से टूटी नहीं बल्कि उन्होंने 55 और लोगों की मदद की. जिसके लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है.

 

9. संघखुमी बौलचुआक: संघखुमी बौलचुआक मिज़ोराम की एक सोशल वर्कर है। इन्हे भी पद्मश्री से सम्मानित किया है.

10. बिरुबाला रभा: बिरुबाला रभा के साथ भी कुछ वैसी ही घटना हुई जैसी चुटनी देवी के साथ हुई थी. जिसके बाद बिरुबाला रभा ने महिलाओं पर होने वाले अन्य अत्याचारों के खिलाफ काम कर रही हैं. जिसके लिए इस बार उनको पद्मश्री से सम्मानित किया है.

 

11. गुरु मां कमली सोरेन: पश्चिम बंगाल की रहने वाली गुरु मां कमली सोरेन को इस बार पद्मश्री से सम्मानित किया है. गुरु मां कमली सोरेन बेहद गरीब परिवार से होने के बावजूद वो कभी समाजसेवा से पीछे नहीं हटीं थी.

 

12. ऊषा यादव: कानपुर की रहने वाली ऊषा यादव को लिट्रेचर और एजुकेशन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया है.

 

13. मौमा दास: भारतीय टेबल टेनिस प्लेयर मौमा दास को भी इस बार पद्मश्री से सम्मानित किया है.

 

14. निदूमुलु सुमथी: ऑल इंडिया रेडियो के साथ काम करने वाली निदूमुलु सुमथी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया है.

 

15. सुधा हरी नारायण सिंह: भारतीय एथलीट सुधा हरी नारायण सिंह को भी पद्मश्री से सम्मानित किया है.

 

16. मृदुला सिन्हा: एक मसूर लेखिका और राजनीतिज्ञ रह चुकी मृदुला सिन्हा को भी इस बार पद्मश्री से सम्मानित किया है. क्या आपको पता है मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल भी थीं और बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं.

 

17. बॉम्बे जयश्री रामनाथ: बॉम्बे जयश्री रामनाथ का संगीत की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं. जयश्री रामनाथ को भी इस बार पद्मश्री से सम्मानित किया है.

18. लाजवंती: पटियाला के त्रिपुरी जिले की रहने वाली 67 साल की लाजवंती फुलकारी कारीगर हैं. जिसके लिए इस बार उनको पद्मश्री से सम्मानित किया है.

19. पप्पाम्मल: पप्पाम्मल शायद सबसे ज्यादा उम्र में पद्मश्री पाने वाली महिला हैं. तमिलनाडू के कोयंबटूर की रहने वाली पप्पाम्मल खेती के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं. इसी के लिए उन्हें इस बार पद्मश्री से सम्मानित किया है.

20. जस्वंतिबेन जमनादास पोपट: जस्वंतिबेन जमनादास पोपट लिज्जत पापड़ की को-फाउंडर है. इस बार इनको भी पद्मश्री से सम्मानित किया है.

21. नीरू कुमार: नीरू कुमार दिल्ली की मूल निवासी है और साथ ही साथ ये एक सोशल वर्कर भी है.
वो लंबे समय से समाजसेवा के प्रति समर्पित हैं. इसलिए इस बार उनको पद्मश्री से सम्मानित किया है.

22. संजीदा खातून: संजीदा खातून बांग्लादेशी म्यूजिकोलॉजिस्ट हैं. इतना ही नहीं संजीदा खातून बांग्लादेश मुक्ति संग्रामी शिल्पी संस्था की फाउंडर भी है इस बार उनको पद्मश्री से
सम्मानित किया है.

23. माता बी. मनजम्मा जोगती: लोक कला के क्षेत्र में
माता बी. मनजम्मा जोगती एक जाना माना नाम है. माता बी. मनजम्मा जोगती ने खुद को ट्रांसजेंडर साबित करने और अपनी पहचान बनाने में पूरी जिंदगी बिता दी और अब कर्नाटक जनपदा अकादमी की प्रेसिडेंट हैं.

24. पूर्णमासी जानी: पूर्णमासी जानी को कला के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के लिए ये सम्मानित देते हुए पद्मश्री से
सम्मानित किया है.

25. अंशू जामसेनप्पा: अंशू जामसेनप्पा पहली भारतीय पर्वतारोही महिला है. जो एक ही सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुकी हैं इसके लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है.

26. सिंधुताई सपकाल: सिंधुताई सपकाल को बहुत सरे लोग ‘माई’ के नाम से जानते हैं. सिंधुताई सपकाल ने करीब 1000 अनाथ बच्चों को अपनी क्षत्रछाया दी है जिसके लिए इस बार उनको पद्मश्री से सम्मानित किया है.

27. दुलारी देवी: बिहार की रहने वाली दुलारी देवी एक सोशल वर्कर है जिसके लिए इस बार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है.

28. राधे देवी: राधे देवी भारत की जानी मानी ट्रेडिशनल ब्राइडल वेयर डिज़ाइनर हैं. इस बार उनको पद्मश्री से सम्मानित किया है.

29. शांति देवी: शांति देवी को कोरापुटिया गांधी के नाम से जाना जाता है. इस बार शांति देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया है.

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button