वीमेन टॉक

जानें कर्नाटक की उस मसाला फैक्ट्री के बारे में जहां केवल महिलाओं को मिलता है रोजगार

Only women get employment in this spice factory

इस मसाला फैक्ट्री में सिर्फ महिलाओं को ही मिलता है रोजगार


जैसा कि हम सभी लोग जानते है कि एक समय था जब महिलाओं को घर की चार दीवारी से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी लेकिन आज समय काफी हद तक बदल गया है। और आज के समय में महिलएं अपने पैरों पर खड़ी है। वो आज के समय में पूरी तरह आत्मनिर्भर है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कई लोगों ने अपना योगदान दिया है आज हम आपको एक ऐसी ही मसाला फैक्ट्री के बारे में बताने जा रहे है जहां सिर्फ महिलाओं को रोजगार मिलता है ताकि महिलाओं की स्थिति सुधर सके। तो चलिए विस्तार से जानते है इस मसाला फैक्ट्री के बारे में।

Only women get employment in this spice factory
कहां है ये मसाला फैक्ट्री

ये मसाला फैक्ट्री कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित है। यह एक ऐसी मसाला बनाने वाली कंपनी है जिसमें सिर्फ महिलाओं को ही रोजगार मिलता है। 1979 में महिलाओं की स्थिति को देखते हुए लक्क्षम्मा और थिप्पीस्वामी ने इस मसाला बनाने वाली फैक्ट्री की शुरू की थी। आपको जान कर थोड़ी हैरानी होगी की इस मसाला फैक्ट्री की शुरुआत महज 20 हजार रुपये से की गयी थी। इस मसाला फैक्ट्री को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिजनेस को बढ़ाकर महिलाओं की मदद करना था। इतना ही नहीं इस मसाला फैक्ट्री में कई महिलाओं को काम करते हुए 30 साल से भी ज्यादा समय हो चुका
है।

Only women get employment in this spice factory

और पढ़ें: जानें कौन है मनदीप कौर, जो न्यूजीलैंड में बनी पहली भारतीय मूल की पुलिस सर्जेन्ट

जानें क्या मानना है मसाला फैक्ट्री के मालिक का

इस मसाला फैक्ट्री के मालिक का कहना है कि महिलाएं अपने जीवन में बहुत सारे संघर्ष करती हैं। उसके बाद भी उनको कई बार इसका फल नहीं मिल पाता। इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया कि वो सिर्फ महिलाओं को ही अपने वहां काम पर रखेंगे। जिसके बाद उन्होंने पाया कि महिलाएं एक वर्कर के रूप में काफी अच्छी काम कर रहती है। साथ ही साथ उनकी स्किल पुरुषों से ज्यादा अच्छे होते हैं। इतना ही नहीं महिलाएं सामान भी काफी कम बर्बाद करती हैं और सभी चीजों को काफी अच्छी तरह संचालित करती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button