हॉट टॉपिक्स

आम आदमी को खून के आँसू रुला रहा है प्याज का दाम आखिर| कब कम होंगे प्याज के दाम ?

अब मिस्र के बाद तुर्की से आएगा 11 हजार टन प्याज


सर्दी के साथ प्याज के दाम भी दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है।वही बढ़ते प्याज़ के दाम से अब सरकार ने बड़ा फैसला किया है।जी हाँ, अब सरकार ने तुर्की से प्याज मंगाने का तय किया है। खबरों के मुताबिक अब MMTC की तरफ से तुर्की से 11 हजार टन प्याज़ मंगाया जाएगा, ताकि बढ़ती हुई कीमत पर कुछ लगाम लगाई जा सके।

आपको बता दें की इन दिनों प्याज देश में 80 से 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। इस बढ़ते प्याज़ के दाम से लोगों का गुस्सा सरकार पर फूट रहा है। बात इतनी बड़ गयी है की बेंगलुरु के एक मशहूर रेस्तरां के मेन्यू से अनियन डोसा ही हट गया है क्योंकि इस प्याज बहुत लगता हैं और प्याज का दाम अभी हाई है।

Read more:

अब मिस्र के बाद तुर्की से आएगा 11 हजार टन प्याज

खबर है की सरकारी ट्रेडिंग फर्म MMTC ने केंद्र सरकार की तरफ से प्याज का ऑर्डर दिया है।  फर्म की ओर से 11000 टन प्याज का ऑर्डर दिया गया है, ताकि देश में प्याज की सप्लाई बढ़ाई जा सके और दाम कुछ कम हो सकें। पहले एमएमटीसी प्याज मिस्र से 6  हज़ार 90 टन माँगा रहा था। साथ ही प्याज के भाव पर नियंत्रण के लिये गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंत्रियों का एक समूह बनाया गया है। इसमें वित्त मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री, कृषि मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री भी रखे गए हैं.

सरकारी स्टोरेज में सड़ गया 32 हजार टन प्याज- संसद में केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस साल बारिश और बाढ़ के चलते प्याज की पैदावार में 26 फीसदी तक गिरावट आई है।  उन्होंने यह भी कहा कि 65,000 टन प्याज का बफर स्टॉक था, जिसमें 50 फीसदी प्याज सड़ गया है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com
Back to top button