राजीव गांधी खेल योजना का नाम बदलकर हुआ ‘खेलो इंडिया’
मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल योजना का नाम बदल दिया है, अब इसे ‘खेलो इंडिया’ के नाम से जाना जाएगा। शहर हो या योजना सरकार बदलते ही नाम बदलने में समय नही लगता, यह इस बात का अच्छा उदाहरण दिखाई दे रहा है।

खुद खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस बात की पुष्टी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस में एक नई सोच है, जो देश को एकजुट करेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि नाम बदलने के पीछे को राजनीति नही है। खेलो इंडिया से देश को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों में खेल भावना बढ़ेगी।
इस योजना को कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था और देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी का नाम दिया था।