भारत

अब साइबर सिटी हब ‘गुडगांव’ बन गया ‘गुरूग्राम’… सोशल मीडिया पर देखिए लोगों का रिएक्शन!

हरियाणा की साइबर सिटी कहे जाने वाले गुडगांव का नाम अब गुडगांव नही रहा। जी हां, हरियाणा सरकार ने मंगलवार को गुडगांव की जगह इसका नाम ‘गुरूग्राम’ रख दिया है। इस बड़े बदलाव के पीछे मनोहर लाल खट्टर की सरकार का कहना है कि लंबे समय से यहां के लोग गुडगांव जिले का नाम बदलकर गुरूग्राम रखने की मांग कर रहे थे।

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार, हरियाणा भागवत गीता की ऐतिहासिक जमीन हैं और वहीं गुडगांव हमेशा से शिक्षा का केंद्र रहा था। गुरू द्रोणाचार्या के समय से गुडगांव के नाम से जाना जाता है। यहां राजाओं को शिक्षा दी जाती थी, इसलिए इस इलाके के लोग गुडगांव का नाम गुरूग्राम रखने की मांग कर रहे थे।

आपको बता दें, गुडगांव में विकास 1970 के दशक में शुरू हुआ था, जब मारूति ने अपना प्लांट यहां खोला था। आज के समय में यहां करीब 500 कंपनियों के प्लांट हैं।

केवल गुडगांव ही नही बल्कि मेवात जिले का नाम भी बदलकर नूह कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार के इस फैसले से कई लोग संतुष्ट नही दिखे, इसलिए उन्हें आपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर निकाला।

देखिए, कैसे सोशल मीडिया पर उड़ रहा है हरियाणा सरकार के इस फैसले का मजाक..

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button