पॉलिटिक्स

तोफहा विवाद पर बोले नीतीश कुमार, बंद हो यह परंपरा!

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधायकों को मिले तोहफों पर मचे बवाल पर अब एक नया मोड़ आ गया है। शिक्षकों के वेतन नही मिलने पर निराश होकर बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशली मोदी ने उन तमाम तोहफों को वापस लौटा दिया, जो विधानसभा में दिए गए थे।

तोफहों के इन विवाद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है कि अगले साल से किसी विधायक को कोई तोहफा नही दिया जाएगा।

bjp2

बता दें, बजट सत्र को दौरान जिस मंत्रालय के मुद्दे पर सदन में चर्चा होती है उस मंत्रालय की ओर से विधायकों को तोहफे दिए जाते हैं। खबरों के अनुसार इस बार विधायकों को माइक्रोवेव, मोबाइल, सूटकेस सहित सात तरह के गिफ्ट दिए गए थे।

होली के मौके पर बिहार के शिक्षकों को सरकार ने उनका वेतन नही दिया, लेकिन दोनों सदनों के विधायको को तरह-तरह के तौहफे बांटे गए। इसी से निराश होकर सुशील मोदी और मंगल पांडे ने कल सभी गिफ्टस को वापस कर दिया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button