मनोरंजन

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा का नया घर

बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इस बात से इनकार कर दिया था कि वह पांच साल के लिए न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई हैं।  लेकिन,  उनके आने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए यह तय है कि वह जल्दी भारत नहीं लौट रही हैं।

दरअसल, इन दिनों प्रियंका अपने शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके चलते वह मुंबई में बहुत कम समय बिता पाती हैं।
अब वह कुछ भी कहें, मगर फिलहाल न्यूयॉर्क ही उनका घर है। न्यूयॉर्क में उन्होंने एक अपार्टमेंट लिया है जिसकी तस्वीरें हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं है। फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के नए घर की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं। वह अपने शो ‘बिनीथ द सर्फेस’ की शूटिंग के लिए प्रियंका से मिलने न्यूयॉर्क स्थित उनके घर गई थीं।

आप भी देखे ये तस्‍वीरः-

https://www.instagram.com/p/BJVmHySg90W/

आप को बता दें, 2017 में 19 मई को प्रिंयका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ रिलीज़ होने जा रही है, जिसमें वह ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button