मनोरंजन

Neetu Kapoor-Alia Bhatt : नीतू कपूर ने खोले राज़, घर पर चलता है बहू का राज!

Neetu Kapoor-Alia Bhatt : नीतू कपूर ने आलिया के लिए कहा कुछ ऐसा कि सब कहने लगे ‘ये सास तो बड़ी कूल है’।


Highlights-

.नीतू कपूर रणबीर और आलिया की शादी के बाद वापस काम पर लौट चुकी हैं।

.नीतू कपूर आजकल अपने फिल्म जुग – जुग जियो के लिए भी सुर्खियों में हैं।

.इसके अलावे वह रियालिटी शो डांस दीवाने जुनियर में बतौर जज नज़र आ रही हैं।

Neetu Kapoor – Alia Bhatt : हाल ही में नीतू कपूर ने रणबीर और आलिया के शादी के बाद की ज़िंदगी बताती नज़र आईं। इसके बाद तो फैन्स के बीच बस इसी की चर्चे हो रहे हैं। कुछ फैंस तो यह तक कह रहे हैं कि नीतू एक सपोर्टिव और बेहतरीन सास हैं। आलिया को नीतू से अच्छी सास मिल ही नहीं सकती थी। ऐसे में नीतू अपने घर के बारे में बताते नज़र आईं हैं। शादी के बाद आलिया – रणबीर की ज़िंदगी कैसी चल रही है इसकी झलकियाँ देती नीतू नज़र आईं हैं।

आखिर नीतू आलिया के बारे में क्या बोलीं आइए जानते हैं।

नीतू कपूर रणबीर और आलिया की शादी के बाद वापस काम पर लौट चुकी हैं। नीतू कपूर आजकल अपने फिल्म जुग – जुग जियो के लिए भी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो डांस दीवाने जुनियर में बतौर जज नज़र आ रही हैं।

इस शो को नीतू कपूर के साथ नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मस्ती भी जज करते हैं। इस शो का एक प्रोमो कलर्स ने अपने पेज पर डाला है। इस प्रोमो में नीतू नोरा के साथ फुल ऑन एन्जॉय कर एक सास की तरह बातें करती नज़र आ रही हैं। उनके साथ शो के होस्ट करण कुंद्रा भी मस्ती करते दिख रहे हैं।

Read More- क्या आप जानते है नीतू कपूर मात्र 22 की उम्र मे बन गयी थी ऋषि कपूर की दुल्हन?

इस वीडियो में यह साफ – साफ देखा जा रहा है कि करण नीतू के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं और उनके मुँह से उनके घर की बात निकलवा रहे

हैं। यहाँ सबसे अच्छी बात यह भी है कि नीतू बहुत ही प्यारे अंदाज़ में जवाब भी दे रही हैं।

होता यूँ है कि नीतू नोरा से कहती हैं ‘ मेरे को इतना काम में आ रहा है ना ये सास और ये स्वैग।इतने में ही करण कुंद्रा बीच में बोलते हैं Sass तो आ रही है क्योंकि बहू भी तो आ ही रही है। यहाँ सबसे इंट्रेस्टिंग बात यह देखने को मिली कि करण यह कहते हुए नीतू की नज़र भी उतारते हैं। जिसे देखकर नीतू अपनी हँसी नहीं रोक पाईं।

इसके बाद करण कुंद्रा को जवाब देते हुए कहा आ गई है, आ गई। इसके बाद करण भी चालाकी से हँसते हुए पूछ देते हैं कि तो फिर चल किसकी रही है ? इस पर नीतू बेहतरीन अंदाज़ में इसपर जवाब देते हुए नज़र आईं सिर्फ बहु की…मैं चाहती हूँ बहु की ही चले।

आइये एक नज़र उस वीडियो पर देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नीतू कपूर रणबीर और आलिया की शादी में खूब मस्ती करती नज़र आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े फोटोज शेयर किया जिसमें साफ – साफ देखा जा सकता है कि वो दोनों की शादी से कितनी खुश हैं। इसके अलावे शादी से पहले भी नीतू आलिया के साथ कई फोटोज शेयर करती रहती थी और यही वजह है कि नीतू को नेटिज़न्स कूल सास का दर्जा देते हैं।

Read More- नीतू-रणवीर से लेकर सैफ-शर्मिला तक,मिलिए बॉलीवुड की माँ-बेटे के इन शानदार जोड़ियों

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू कपूर अक्सर अपनी ज़िंदगी के पहलुओं को सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से शेयर करती रहती हैं। नीतू कपूर को अक्सर मीडिया से खुलकर भी बात करते देखा जाता है। कई बार वह पैपराजी को पोज देते नज़र आती हैं। नीतू कपूर उन सेलेब में से हैं जो कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहती हैं। कब क्य़ा और कैसे बोलना है यह नीतू से बेहतर कोई नहीं जानता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू कपूर बॉलीवुड की उन बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। नीतू कपूर की सबसे अच्छी बात यह रही है कि उन्होंने अपने फिल्म और पर्सनल लाइफ को हमेशा ही बैलेंस करके रखा है। ऋषि कपूर से शादी करने के बाद भी वह फिल्मों से जुड़ी रहीं और आज तक वह फिल्मों में उसी उत्सुकता के साथ काम करती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button