मनोरंजन

Neeti Mohan Birthday: अपने सुरो से सभी का मन मोहने वाली नीति मोहन का है आज 40 वा जन्मदिन

Neeti Mohan Birthday: सिर्फ हिंदी में ही नहीं इन भाषाओ में भी दे चुकी है निति अपनी आवाज़


Neeti Mohan Birthday: बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर्स में से एक जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से ही नहीं अपनी सुरो से भी सभी का मन मोह रखा है। जी हाँ, हम बात कर रहे है निति  मोहन की जिन्होंने कई फिल्मो में जाने माने सितारों को अपनी आवाज़ दी है। उनके द्वारा गाये गए गाने सभी फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है। नीति मोहन एक बेहतरीन भारतीय सिंगर। निति ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि , तमिल , तेलगु , कन्नड़ , बंगाली , मराठी , पंजाबी और इंग्लिश फिल्मो में भी अपनी आवाज़ दी है। इसलिए आज उनके जन्मदिन पर हम जानेंगे उनके द्वारा गाये गए बेस्ट 5 सांग्स।

जाने नीति  के बेस्ट 5 सांग्स के बारे में जिसने फैन्स को बना  दिया अपना दीवाना :

1. इश्क़ वाला लव 

यह सॉन्ग 2012 में आयी फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर का है। यह गाना काफी रोमांटिक है और यह फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया गया था।

2. जिया रे 

यह सॉन्ग 2012 में आई फिल्म जब तक है जान का है। इस गाने में अनुष्का शर्मा है जिन्हे अपनी आवाज़ निति मोहन ने दी है।

3. तुम्हे अपना बनाने की 

यह सॉन्ग 2015  में आयी फिल्म  हेट स्टोरी 3 का है। इस गाने को यू ट्यूब पर फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया है।
यहाँ पढ़ेनेहा भसीन के वो 5 रोमांटिक सॉन्ग जिसके आज भी दीवाने है लोग

4.  फकीरा 

यह सॉन्ग 2019 में आयी फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2  का है।  इस गाने में टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडेय की केमिस्ट्री काफी अच्छी है।

5. किथे रह गया 

यह एक सांग एल्बम है जिसे नीति ने गाया है और इस गाने को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया

बात करे अगर पर्सनल लाइफ की तो  नीति मोहन ने निहार पांड्या के साथ 15 फरवरी को हैदराबाद में एक-दूजे संग सात फेरे ल‍िए. यह शादी पूरे पारंपर‍िक अंदाज में हुई।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button