मनोरंजन

फिल्म ‘नीरजा’ की हुई 100 क्लब में एंट्री

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की अभिनीत फिल्म नीरजा ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। नीरजा फिल्म एयरहोस्टेस ‘नीरजा भनोट’ के जीवन पर आधारित फिल्म है, जोकि 19 फरवरी को रिलीज हुई थी।

राम माधवानी के निर्देशन में बनी नीरजा में सोनम कपूर ने अहम किरदार निभाया था, जिसे लोगों द्धारा काफी सरहाया गया।

neerja-movie-still

गौरतलब है कि 1986 में करांची में कुछ आंतकियों ने पेन एएम विमान को हाईजैक कर लिया था, जिसमें नीरजा भनोट ने कई यात्रियों की जान बचाई थी। लेकिन खुद उन आंतकियों की गोली की शिकार हो गई। नीरजा भनोट को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button