धार्मिक

Navratri special 2019: नवरात्री के नौ दिन इन रंगो के कपड़े पहनने से माँ होंगी प्रसन्न

Navratri Special 2019: नवरात्री के नौ दिन इन खास रंगों के कपड़े पहनने से मिलेगा माँ दुर्गा का आशीर्वाद


29  सितंबर से नवरात्रि शुरू होने जा रही है ऐसे में सभी भक्त व्रत रख कर  माँ को प्रसन्न  करना चाहते है ताकि उनके घर में सुख शान्ति बनी रहे।हिंदू धर्म में नवरात्रों का बहुत ही बड़ा महत्व है। मां दुर्गा की उपासना के इन 9 दिनों में उनके अलग-अलग 9 स्वरुपों की पूजा की जाती है। साथ ही इस दौरान भक्त नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों का श्रृंगार विभिन्न रंगों के कपडे पहनाकर भी करते हैं। कलश स्थापना,मां दुर्गा के श्रृंगार के अलावा इन 9 दिनों में अलग-अलग रंग से कपड़े पहनकर पूजा करने का एक खास महत्व और कुछ नियम  होते हैं। जिनका पालन करने पर मां अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सभी इच्छाओं को पूरा होने का आशीर्वाद देती हैं।

नवरात्री के नौ दिन इन खास रंगों के कपड़े पहनने से मिलेगा माँ दुर्गा का आशीर्वाद:

पहला दिन : शैलपुत्री

नवरात्री के पहले दिन माँ दुर्गा  का पहला रूप शैलपुत्री कि पूजा की जाती है। ऐसा कहते है की पूजा करते समय पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से लाभ मिलता है।

दूसरा दिन : ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी कि पूजा की जाती है कहते है की इनकी उपासना करते समय हरे रंग के कपड़े पहनने से लाभ मिलता है।

तीसरा दिन : चंद्रघंटा

नवरात्री के तीसरे दिन माँ दुर्गा के तीसरे रूप चंद्रघंटा कि पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है की इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनकर इनकी पूजा करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।

4. चौथा दिन : कूष्मांडा

नवरात्रि के चौथे दिन पर माँ दुर्गा के चौथे रूप माँ कूष्मांडा कि पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन को काफी पवित्र भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता कुष्मांडा को नारंगी रंग बहुत पसंद  है इसलिए उनकी पूजा नारंगी रंग के कपड़े पहनकर करनी चाहिए।

5. पाँचवा दिन : स्कंदमाता

नवरात्रि का पाँचवे दिन पर माँ दुर्गा के पाँचवे रूप कि पूजा की जाती है। स्कंदमाता माता को सफ़ेद रंग काफी पसंद है इसलिए उनकी पूजा- अर्चना  सफ़ेद कपड़े पहन कर करनी चाहिए।

6. छठा  दिन : कात्यायनी

नवरात्रि के छठे दिन पर माँ  दुर्गा के छठे रूप यानी कात्यायनी माता की पूजा की जाती है।  इस दिन माता कात्यायनी की पूजा लाल रंग के कपड़े  पहन कर करनी चाहिए।

7. साँतवा  दिन : कालरात्रि

नवरात्रि  के साँतवे दिन माँ दुर्गा  के साँतवे रूप कालरात्रि माता कि पूजा की जाती है। इस दिन इनकी पूजा नीले रंग के कपड़े पहनकर करने से शुभ होता है।

और पढ़ें: सही समय कलश  स्थापना से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

8. आँठवा दिन : महागौरी

नवरात्रि का आँठवा दिन यानी अष्टमी इस दिन माँ दुर्गा के आँठवे रूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से  लाभ होता हैं।

दुर्गा पूजा के बारे में और पढ़ें

9. नौवा दिन : सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवें यानी नवमी वाले दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करते है और इनकी पूजा  बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर की जाने का नियम है। मां सिद्धिदात्री की उपासना करने से भक्त को सिद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button