लाइफस्टाइल

Navratri 2022 : इस नवरात्री घर लें आएं ये 6 चीजें, नहीं आएगी खुशियों में कमी

Navratri 2022 : ये 6 चीजें हैं माँ को प्रिय, घर में आएंगी ढ़ेरो खुशियाँ , जरूर लाएं


Highlights –

. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। 

.  ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में कुछ चीजें घर लाई जाएं तो मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

Navratri 2022 :इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। बता दें कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मां के नौ रूपों की पूजा होती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। लोग इन 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में माता की उपासना के दौरान पूजा-पाठ और व्रत बहुत नियमों के साथ किया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में कुछ चीजें घर लाई जाएं तो मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ और व्रत बहुत नियमों के साथ किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार अगर नवरात्रि के दौरान कुछ चीजें घर लाई जाएं तो मां जरूर प्रसन्न होती हैं और आपके घर पर कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

कमल पर विराजमान मां की फोटो: अगर आपके जीवन में धन की कमी है तो आप नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी की कमल पर विराजमान वाली तस्वीर अपने घर ला सकते हैं। बस आपको ध्यान रखना होगा कि फोटो में उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। आपको बता दें कि कमल मां लक्ष्मी का प्रिय फूल है। इसलिए मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आपको नवरात्रि के दौरान अपने घर पर कमल से संबंधित फोटो या फिर कमल का फूल लाना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by श्री शारदा नवयुवक मंडल (@shree_shardanavyuvakmandal01)

सोने और चांदी के सिक्के:   मान्यताओं के अनुसार आपको नवरात्रि के दौरान सोने और चांदी के सिक्के खरीदने चाहिए। नवरात्रि के दौरान सोने और चांदी के सिक्के खरीदना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। खासकर अगर इसमें मां लक्ष्मी और गणेश की फोटो बनी हो तो वो और भी ज्यादा शुभ होता है।

सोलह श्रृंगार का सामान:   मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान सभी महिलाओं को अपने घर पर सोलह श्रृंगार का सामान लाना चाहिए। बता दें कि नवरात्रि के दौरान सोलह श्रृंगार का सामान ला कर घर के मंदिर में रखने से घर पर हमेशा मां की कृपा बनी रहती है।

मोर पंख: शास्त्रों के अनुसार मोर पंख को बहुत ज्यादा शुभ माना गया है। बता दें कि नवरात्रि के दौरान मां सरस्वती का प्रिय मोर पंख घर लाकर मंदिर में रखने से  हमें इसके कई लाभ मिलते हैं। मान्यताओं के अनुसार मोर पंख को अगर विद्यार्थियों के कमरे में रखा जाता है तो इससे उन्हें विद्या की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं इसके साथ ही लॉकर के पास मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।

केले का पौधा: नवरात्रि के दौरान घर पर केले का पौधा लगाना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। केले का पौधा को अपने घर के आंगन में लगाएं और पूजा करने के बाद इस पर रोजाना जल चढ़ाएं।

तुलसी का पौधा : यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के दिनों में इसे अपने घर पर लगाएं और इसे अच्छी तरह से देखभाल करें। साथ ही घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-दौलत की कभी भी कमी नहीं होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button