भारत

मोनो रेल का मुश्किलों का सफर, नही हो रहा खत्म

मुंबई में देश की पहली मोनो रेल का मुश्किलों का सफर खत्म हो ही नही रहा। सोमवार को यानि आज सुबह-सुबह भक्ति पार्क के करीब मोनो रेल खंभे पर फंस गई थी।

प्रशासन का इस मामले में कहना है कि यह हादसा तकनीकी खराबी होने की वजह से हुआ है। दरअसल, पिछले साल भी बिजली आपूर्ति रुक जाने की वजह से मुंबई की मोनो रेल सेवा करीब तीन घंटे तक बाधित रही थी।

monorail

मोनो रेल

वडाला इलाके में भक्ति पार्क के पास ही ट्रेन कैप्टन सहित 11 मुसाफिर उसमें फंस गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से निकाला गया था।

आपको बता दें, लगभग 16 हजार मुसाफिर मोनो रेल का इस्तेमाल करते हैं। मोनो रेल प्रशासन ने बताया है कि जल्द ही सेवा बहाल कर ली जाएगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button